लाइव न्यूज़ :

मुस्लिमों ने की हिन्दू व्यक्ति के अंतिम संस्कार में मदद

By भाषा | Updated: April 25, 2021 19:16 IST

Open in App

सागर, 25 अप्रैल मध्य प्रदेश के सागर शहर में 60 वर्षीय एक हिन्दू व्यक्ति के अंतिम संस्कार में कथित रूप से कोरोना वायरस के भय से जब उसके पड़ोसी एवं रिश्तेदोरों में से कोई नहीं आया तो मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने उसके परिवार की मदद की।

यह घटना सागर शहर के रामपुरा वार्ड के निवासी उल्लास बेलापुरकर के निधन के बाद उसके अंतिम संस्कार में शनिवार को हुई।

इस व्यक्ति की कोरोना जांच कराई गई थी, लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं आई है।

मृतक के बेटे मधुर बेलापुरकर ने कहा, ‘‘मेरे पिताजी इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में पदस्थ थे। उन्हें हल्का निमोनिया था। मैं उन्हें इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गया था और कोरोना की जांच भी कराई। लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही शनिवार की सुबह उनका निधन हो गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिताजी का अंतिम संस्कार करने को लेकर मेरे एवं मेरी मां तथा पत्नी के सामने उस समय संकट पैदा हो गया, जब कोरोना के भय से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मेरे पड़ोसियों व रिश्तेदारों में से कोई भी आगे नहीं आया।’’

मधुर ने कहा, ‘‘अंतिम संस्कार के समय संकट में मुस्लिम समाज ने मदद की।’’

मुस्लिम समाज की कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष इरशाद खान ने कहा, ‘‘जब इस घटनाक्रम की सूचना मुझे मिली तो मैंने एवं मेरे (मुस्लिम) साथियों ने पीपीई किट पहनकर शव को हिंदू रीति-रिवाज से मुक्तिधाम तक पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा