लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में मुस्लिम और हिन्दू मिलकर मनाते हैं दुर्गा पूजा उत्सव

By भाषा | Updated: October 8, 2019 06:13 IST

गांव में रहने वाले अब्दुल जे खान ने बताया कि दोनों धर्मों के लोग सदियों से मिलकर उत्साह के साथ उत्सव मनाते आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में खोरदा जिले के माणिकगड गांव में दुर्गा पूजा हमेशा से हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक रहती दुर्गा पूजा के दौरान सशस्त्र पूजा होती है और हिन्दू वार्षिक उत्सव के दौरान मुस्लिमों को आमंत्रित करते हैं। 

ओडिशा में खोरदा जिले के माणिकगड गांव में दुर्गा पूजा हमेशा से हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक रहती है, जहां दोनों समुदाय के लोग पांच दिवसीय उत्सव के दौरान अनुष्ठानों में हिस्सा लेते हैं। गांव में रहने वाले अब्दुल जे खान ने बताया कि दोनों धर्मों के लोग सदियों से मिलकर उत्साह के साथ उत्सव मनाते आ रहे हैं।

खान ने बताया, ‘‘ हिन्दू और मुसलमान सभी सांप्रदायिक अवरोधकों को तोड़कर देवी दुर्गा के सामने हाथ जोड़ते हैं। यह 300 साल से ज्यादा की परंपरा है।’’ उन्होंने बताया कि दलपति (मुस्लिम समुदाय का मुखिया) भी अपराजिता पूजा में हिस्सा लेता है। अपराजिता देवी दुर्गा का एक रूप है। खान ने बताया कि पहले दलपति दुर्गा मंडप में पूजा के लिए अपनी तलवार देते थे।

गांव निवासी और शोधार्थी बाल्मिका बलियारसिंह ने बताया कि माणिकगड के मुस्लिम प्राचीन समय में मुख्यत: सैनिक के तौर पर सेवा देते थे। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान सशस्त्र पूजा होती है और हिन्दू वार्षिक उत्सव के दौरान मुस्लिमों को आमंत्रित करते हैं। 

टॅग्स :दुर्गा पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: दुर्गा पंडाल में नीले ड्रम में पति का शव!, चर्चित हत्याकांड को दर्शाया गया, देखें वीडियो

पूजा पाठShardiya Navratri 2025: नवरात्रि के बाद कलश, चावल और नारियल का ऐसे करें इस्तेमाल, जानें क्या है नियम

भारतआज कोलकाता में अमित शाह, दुर्गा पूजा में होंगे शामिल; बंगाल चुनाव से पहले अहम दौरा

पूजा पाठShardiya Navratri 2025: क्या है घटस्थापना मुहूर्त? नवरात्रि के पहले दिन कब, कैसे होगी पूजा, जानिए यहां सबकुछ

पूजा पाठDussehra 2025: एक-दो नहीं, 15 अनोखे तरीकों से मनाया जाता है दशहरा, देश के हर हिस्सें में दिखती है अनूठी झलक

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों