लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम महिलाओं ने कहा- तीन तलाक से नर्क बन गई जिंदगी, जल्द पास करें बिल

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 18, 2018 15:40 IST

नरेंद्र मोदी सरकार ने तीन तलाक को आपराधिक करार देने वाला मुस्लिम महिला विधेयक 2017 लोकसभा से पास करवा लिया है, लेकिन बिल राज्यसभा में फंस गया है, जहां उसे विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।   

Open in App

लखनऊ, 18 मार्चः तीन तलाक को लेकर मुस्लिम महिलाएं लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी मांग है तीन तलाक बिल जल्द से जल्द पास किया जाए और मुस्लिम महिलाएं को राहत दी जाए। इसी कड़ी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया और तीन तलाक बिल को पास कराने की मांग उठाई गई। 

तीन तलाक के विरोध में मुस्लिम महिलाएं हाथ में तख्तियां पक रखी थीं, जिन पर लिखा था 'तीन तलाक से नर्क बन गई  जिंदगी, अल्लाह को हा नापसंद, तीन तलाक तीन तलाक, तीन तलाक के खिलाफ बिल पास करो'।

ये भी पढ़ें-देर तक सोई बीवी तो तीन तलाक, जानें ऐसे अजीब 10 ट्रिपल तलाक के मामले

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने तीन तलाक को आपराधिक करार देने वाला मुस्लिम महिला (विवाह अधिकारों का संरक्षण) विधेयक 2017 लोकसभा से पास करवा लिया है, लेकिन बिल राज्यसभा में फंस गया है, जहां उसे विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।   

बिल में तलाक की प्रथा का इस्तेमाल करने वाले के खिलाफ अधिकतम तीन साल की जेल और जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। साथ ही यह मुस्लिम महिलाओं को भरण-पोषण और बच्चे की निगरानी का अधिकार देता है। मुस्लिमों में तलाक मुस्लिम पर्सनल लॉ यानी शरिया के जरिए होता है। इसे बहुत ही रूढ़िवादी कानून समझा जाता है। सुप्रीम कोर्ट तीन तलाक को निरस्त करने का पहले ही आदेश दे चुका है। 

ये भी पढ़ें-आखिर क्यों पड़ी 'मुस्लिम महिला संरक्षण विधेयक 2017' की जरूरत?

देश में जहां भारतीय संविधान के मुताबिक कानून चलता है वहीं धार्मिक स्वतंत्र के नाम पर ऐसे कानूनों के जरिए मुस्लिम महिलाएं अत्याचार झेल रही हैं। वहीं जानकारों की मानें तो 'कुरान' में तीन तलाक का कहीं जिक्र नहीं है बावजूद इसके भारत में अब भी यह कुरीती चल रही है। यदि तीन तलाक के बाद शौहर अपनी बेगम के साथ रहना चाहे तो उस तलाक शुदा महिला को 'हलाला' से गुजरना होता है।

टॅग्स :तीन तलाक़मोदी सरकारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां