मुंबई और कोलकाता रेड लाइट इलाके में मुस्लिम महिलाएं बहुतायत में हैंः भाजपा विधायक

By भाषा | Published: August 1, 2019 05:49 PM2019-08-01T17:49:38+5:302019-08-01T17:49:38+5:30

सेठी ने कहा, ‘‘सदन में सर्वेक्षण रिपोर्ट का जिक्र करने में गलत क्या है। मैंने किसी समुदाय के बारे में कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की है बल्कि सर्वेक्षण रिपोर्ट क जिक्र किया है जिसमें कहा गया है कि मुंबई और कोलकाता के रेड लाइट इलाके में मुस्लिम महिलाएं बहुतायत में है।’’

Muslim women are in abundance in the Red Light area of ​​Mumbai and Kolkata: BJP MLA | मुंबई और कोलकाता रेड लाइट इलाके में मुस्लिम महिलाएं बहुतायत में हैंः भाजपा विधायक

सेठी ने कहा, ‘‘सदन में सर्वेक्षण रिपोर्ट का जिक्र करने में गलत क्या है।

Highlightsभाजपा के उप नेता बी सी सेठी ने अपने बयान के पक्ष में पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों के ‘सर्वेक्षण रिपोर्ट’ का जिक्र किया।कांग्रेस सदस्यों ने बुधवार को कहा था कि संसद में पारित किये जाने से पहले विधेयक में संशोधन किया जाना चाहिए था। 

ओडिशा विधानसभा में तीन तलाक विधेयक का समर्थन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने गुरूवार को विवादित बयान देते हुए कहा कि ‘‘मुंबई और कोलकाता में रेड लाइट इलाके में मुस्लिम महिलायें बहुतायत में हैं।’’

शून्य काल के दौरान ओडिशा विधानसभा में भाजपा के उप नेता बी सी सेठी ने अपने बयान के पक्ष में पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों के ‘सर्वेक्षण रिपोर्ट’ का जिक्र किया। इस पर कांग्रेस एवं सत्तारूढ़ बीजद के नेताओं ने भाजपा नेता के बयान को तत्काल रिकार्ड से हटाने की मांग की।

सेठी ने कहा, ‘‘सदन में सर्वेक्षण रिपोर्ट का जिक्र करने में गलत क्या है। मैंने किसी समुदाय के बारे में कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की है बल्कि सर्वेक्षण रिपोर्ट क जिक्र किया है जिसमें कहा गया है कि मुंबई और कोलकाता के रेड लाइट इलाके में मुस्लिम महिलाएं बहुतायत में है।’’

सेठी कांग्रेस नेताओं के उन आरोपों का जावाब दे रहे थे जिसमें केंद्र की भाजपा की अगुवाई वाली सरकार द्वारा संसद में मुस्लिम महिला (विवाह के अधिकार की सुरक्षा) विधेयक रखने की पार्टी ने आलोचना की थी। कांग्रेस सदस्यों ने बुधवार को कहा था कि संसद में पारित किये जाने से पहले विधेयक में संशोधन किया जाना चाहिए था। 

Web Title: Muslim women are in abundance in the Red Light area of ​​Mumbai and Kolkata: BJP MLA

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे