लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता ने मीडिया संस्थाओं को भेजा 10 करोड़ रुपये के मानहानि का नोटिस

By भाषा | Updated: April 15, 2020 21:16 IST

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना खलील उर रहमान सज्जाद नोमानी ने करीब 18 मीडिया संस्थाओं को नोटिस भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देखलील उर रहमान सज्जाद नोमानी कुछ मीडिया संस्थानों को 10 करोड़ रुपए के मानहानि का नोटिस भेजा है।मीडिया ने निजामुद्दीन मरकज में आयोजित कार्यक्रम से जुड़ी खबरों में मौलाना साद की तस्वीर दिखाने के बजाय उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया।

लखनऊ। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना खलील उर रहमान सज्जाद नोमानी ने दिल्ली के निजामुद्दीन में पिछले महीने हुए एक धार्मिक कार्यक्रम को लेकर उपजे विवाद से जुड़ी खबरों में इस कार्यक्रम के आयोजक मौलाना साद कांधलवी के बजाय उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किये जाने पर कुछ मीडिया संस्थानों को 10 करोड़ रुपए के मानहानि का नोटिस भेजा है।

नोमानी ने बुधवार को करीब 18 मीडिया संस्थाओं को भेजे नोटिस में कहा है कि उन्होंने निजामुद्दीन मरकज में आयोजित कार्यक्रम से जुड़ी खबरों में मौलाना साद की तस्वीर दिखाने के बजाय उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें गहरा आघात लगा है और उनकी जबरदस्त मानहानि हुई है।

उन्होंने संबंधित सभी मीडिया संस्थाओं से कहा है कि वे सभी बिना शर्त उनसे माफी मांगें और अपने चैनल अखबार या पोर्टल पर इसे प्रमुखता से प्रकाशित-प्रसारित करें। उन्होंने कहा कि साथ ही वे भविष्य में ऐसी कोई हरकत न करने का लिखित आश्वासन दें। नहीं तो वह न सिर्फ मानहानि की रकम की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाएंगे बल्कि इन मीडिया संस्थानों के लाइसेंस भी निरस्त कराने की कार्रवाई भी शुरू कराएंगे।

नोमानी ने गत दो अप्रैल को संबंधित विभिन्न मीडिया संस्थानों को लिखे खुले पत्र में कहा था कि वे अपनी इस गलती के लिए बिना शर्त माफी मांगें, नहीं तो वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने दावा किया कि मरकज संबंधी विवाद उठने के बाद मीडिया में मौलाना साद के बजाय उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किए जाने पर उन्होंने संबंधित मीडिया संस्थानों में से कुछ को फोन करके यह गलती सुधारने को कहा था लेकिन इसके बावजूद उनकी तस्वीर लगाकर मरकज से जुड़ी खबरें छपी और प्रसारित की गईं।

टॅग्स :मुस्लिम लॉ बोर्डकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानिज़ामुद्दिन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेईरान की मदद को आगे कश्‍मीरी?, सोना, चांदी, नकद और एक महीने का वेतन कर रहे दान?, देखिए तस्वीरें?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतदेश के 11 राज्यों में धर्मांतरण कानून?, हिन्दू से मुस्लिम और ईसाई बन रहे लोग?, भाजपा विधायक बीरेंद्र कुमार ने सदन में कहा, बिहार में कानून लाने का प्रस्ताव नहीं

पूजा पाठRamadan Jumma Mubarak 2026: रमजान की आमद रहमतों की बरसात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील