लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की पेशबंदी, घूम-घूमकर नेताओं से तीन तलाक विधेयक का समर्थन ना करने की अपील

By भाषा | Updated: December 26, 2018 20:58 IST

ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पहले ही यह साफ कर चुका है कि अगर तीन तलाक रोधी विधेयक को कानून की शक्ल दी गयी तो वह इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती देगा। बोर्ड की कार्यकारिणी समिति की गत 16 दिसम्बर को लखनऊ में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था। 

Open in App

तीन तलाक रोधी विधेयक पर संसद में गुरुवार को चर्चा से पहले ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अपनी पेशबंदी शुरू कर दी है। उसके नुमाइंदों ने विभिन्न राजनीतिक दलों से मुलाकात करके संसद में इस विधेयक का समर्थन ना करने की अपील की है।

बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी ने बुधवार को टेलीफोन पर ‘भाषा’ को बताया कि तीन तलाक रोधी विधेयक को मुस्लिम समुदाय से विचार-विमर्श किये बगैर तैयार किया गया है, लिहाजा इसमें कई गम्भीर खामियां हैं। इसे मौजूदा स्वरूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि पूरे मुस्लिम समुदाय पर बुरा असर डालने वाले इस विधेयक को पारित ना होने देने के लिये बोर्ड अपनी कोशिशें जारी रखे हुए है। इस सिलसिले में विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों से बातचीत हो रही है। संसद कानून बनाती है। कोई गलत कानून ना बने लिहाजा संसद सदस्यों को उससे वाकिफ कराना हिन्दुस्तान के हरेक शहरी की जिम्मेदारी है।

मौलाना रहमानी ने कहा कि बोर्ड के प्रतिनिधियों की कई पार्टियों के नेताओं से मुलाकात हो चुकी है। आज कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात हो रही है। हम संजीदा कोशिशों को छोड़ नहीं सकते। हमारी दलीलों पर पार्टियों का रुख सकारात्मक है।

इस बीच, बोर्ड के सचिव जफरयाब जीलानी ने बताया कि बोर्ड ने पहले भी यह रुख अपनाया था। हम अब भी सांसदों को इस विधेयक की खामियों और उसके दुष्प्रभावों के बारे में बता रहे हैं, ताकि इसे पारित होने से रोका जा सके। 

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत जहां-जहां धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के नेता हैं, वहां-वहां बोर्ड के प्रतिनिधिमण्डलों ने उनसे मुलाकात करके अपना पक्ष रखा है।

वैसे, ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पहले ही यह साफ कर चुका है कि अगर तीन तलाक रोधी विधेयक को कानून की शक्ल दी गयी तो वह इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती देगा। बोर्ड की कार्यकारिणी समिति की गत 16 दिसम्बर को लखनऊ में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था। 

बोर्ड ने यह भी कहा था कि अगर अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिये भी सरकार कोई अध्यादेश या कानून लाती है तो उसे भी अदालत में चुनौती दी जाएगी।

टॅग्स :तीन तलाक़मुस्लिम लॉ बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेईरान की मदद को आगे कश्‍मीरी?, सोना, चांदी, नकद और एक महीने का वेतन कर रहे दान?, देखिए तस्वीरें?

भारतदेश के 11 राज्यों में धर्मांतरण कानून?, हिन्दू से मुस्लिम और ईसाई बन रहे लोग?, भाजपा विधायक बीरेंद्र कुमार ने सदन में कहा, बिहार में कानून लाने का प्रस्ताव नहीं

क्राइम अलर्टBihar News: शौहर ने बेगम को व्हाट्सएप पर दिया 'तीन तलाक', ससुरालवालों ने हलाला कराने का बनाया दबाव

पूजा पाठRamadan Jumma Mubarak 2026: रमजान की आमद रहमतों की बरसात

ज़रा हटके7 दिन में रिश्ता टूटा?, मुस्लिम युवक से शादी के बाद वापस घर लौटी हिंदू युवती, परिवार वालों ने कराया शुद्धिकरण संस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?