लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम पति ने दिया तलाक तो महिला ने हिंदू धर्म अपनाकर प्रेमी से रचाई शादी, अब जान से मारने की मिली धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2022 11:36 IST

रुबीना ने हिंदू धर्म अपनाकर प्रेम पाल नाम के व्यक्ति से शादी कर ली है। रुबीना खान ने अपना नाम अब पुष्पा रख लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेम और पुष्पा की शादी कराने वाले पंडित केके शंखधार ने बताया कि दोनों मुझसे मिले थे और शादी की इच्छा जताई थी।रुबीना ने कहा, मेरे पहले पति ने धमकी दी है कि मैं कहीं भी रहूंगी तो मुझे ढूंढकर मार देंगे।

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली में तीन तलाक के बाद रुबीना खान ने हिंदू धर्म अपनाकर प्रेम पाल नाम के व्यक्ति से शादी रचा ली। रुबीना के मुताबिक, पति को शक था कि वह किसी से बात करती है। इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और पति ने रुबीना को तीन तलाक दे दिया।

रुबीना ने हिंदू धर्म अपनाकर प्रेम पाल नाम के व्यक्ति से शादी कर ली है। रुबीना खान ने अपना नाम अब पुष्पा रख लिया है। उसने बताया, "उन्हें(पहले पति) मुझ पर शक था कि मैं किसी से बात करती हूं, मैंने उन्हें बताया कि मैं बात करती हूं पर मैंने प्रेम का नाम नहीं बताया।"

रुबीना ने आगे कहा कि इसके बाद हमारे बीच झगड़ा हुआ और उन्होंने(पहले पति) मुझे 3 बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। बकौल रुबीना- मैंने हिंदू धर्म अपनाया, मुझ पर कोई दबाव नहीं है। उसने पति पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है।

रुबीना ने कहा, मेरे पहले पति ने धमकी दी है कि मैं कहीं भी रहूंगी तो मुझे ढूंढकर मार देंगे। मैं पुलिस से सुरक्षा चाहती हूं। प्रेम कुमार बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहता है। वह ट्रक ड्राइवर है। 

वहीं, प्रेम और पुष्पा की शादी कराने वाले पंडित केके शंखधार ने बताया कि दोनों मुझसे मिले थे। दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई जिसके बाद रुबीना ने हिंदू बनकर सबसे पहले अपना नाम बदला और पुष्पा बन गई।  उसने हिंदू रीति रिवाजों के साथ प्रेम से शादी कर ली।

टॅग्स :बरेलीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल