लाइव न्यूज़ :

छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में संगीत शिक्षक पकड़ा गया

By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:12 IST

Open in App

रेवाड़ी, 30 दिसंबर हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पुलिस ने नौ वर्ष की एक छात्रा के साथ कक्षा में कथित रूप से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने स्कूल के संगीत शिक्षक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस ने कहा कि छात्रा ने घटना के बारे में एक अन्य शिक्षक को बताया, जिसने स्कूल के प्रधानाध्यापक को सूचित किया किंतु संगीत शिक्षक के विरूद्ध कथित तौर पर तुरंत कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई।

बाद में बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया जिसने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद यहां महिला पुलिस थाने में संगीत शिक्षक और स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम आरोपी संगीत शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

रेवाड़ी की सहायक पुलिस अधीक्षक पूनम दलाल दहिया ने कहा, ‘‘हमने मुख्य आरोपी संगीत शिक्षक को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रहे हैं।’’

पुलिस के मुताबिक रेवाड़ी निवासी बच्ची एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार को जैसे ही संगीत की कक्षा शुरू हुई, आरोपी संगीत शिक्षक उसे एक तरफ ले गया और उसके साथ कथित दुष्कर्म किया ।

परिजनों ने बताया कि लड़की किसी तरह वहां से भागने में सफल रही और उसने अपने क्लास टीचर को घटना के बारे में बताया। उन्होंने स्कूल के प्रधानाध्यापक को सूचित किया, लेकिन कथित तौर पर कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब