लाइव न्यूज़ :

दिल्ली घराना के संगीतकार उस्ताद इकबाल अहमद खान नहीं रहे

By भाषा | Updated: December 17, 2020 21:45 IST

आज सुबह प्रार्थना के दौरान उन्हें हृदयाघात हुआ जिसके बाद हम उन्हें पास में दरियागंज के एक अस्पताल में ले गए। उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें हृदयाघात हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देसंगीत की विभिन्न शैलियों ‘ठुमरी’, ‘दादरा’,‘भजन’ और ‘गजलों’ में बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाना जाता था।उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर गायक की मौत पर शोक जताया।

नई दिल्लीः दिल्ली घराना के गायक उस्ताद इकबाल अहमद खान का बृहस्पतिवार सुबह हृदयाघात के बाद निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। उनके परिवार को एक सदस्य ने यह जानकारी दी।

उनके दामाद इमरान खान ने पीटीआई-भाषा को बताया,“आज सुबह प्रार्थना के दौरान उन्हें हृदयाघात हुआ जिसके बाद हम उन्हें पास में दरियागंज के एक अस्पताल में ले गए। उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें हृदयाघात हुआ था।”

दिल्ली घराने के संरक्षक उस्ताद इकबाल अहमद खान को भारतीय शास्त्रीय संगीत की विभिन्न शैलियों ‘ठुमरी’, ‘दादरा’,‘भजन’ और ‘गजलों’ में बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाना जाता था।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर गायक की मौत पर शोक जताया।

कलाकार की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “दिल्ली घराने के खलीफा उस्ताद इकबाल अहमद खान अब नहीं रहे। दिल्ली के समृद्ध संगीत इतिहास के अग्रदूत और एक उदार गुरु के रुप में आप बहुत याद आएंगे। उनके शिष्यों और परिवार के प्रति संवेदना।”

सरोद वादक अमजद अली खान ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया,‘‘दिल्ली घराने के जाने-माने गायक उस्ताद इकबाल अहमद खान के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनकी विरासत अपने संगीत के माध्यम से हमेशा जीवित रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।

बॉलीवुड गायक और संगीतकार विशाल ददलानी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर इकबाल अहमद खान से अपनी बातचीत साझा करते हुए लिखा,‘‘दिल्ली घराने के प्रमुख उस्ताद इकबाल अहमद खान साहब के निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। मैंने इंडियन आइडल 2020 के दौरान उनके साथ बातचीत की थी और वह संगीत और सभी संगीतकारों के बारे में बहुत सहानुभूति रखते थे। मैंने आशा की थी कि महामारी खत्म होने के बाद मैं जाकर उनसे मिलूंगा।”

इकबाल अहमद खान ने प्रियदर्शनी पुरस्कार (2001) और राजीव रतन सद्भावना सम्मान (2003) सहित कई सम्मान अर्जित किए थे।

इमरान ने कहा, 'उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार शाम को निजामुद्दीन दरगाह के पास दिल्ली घराने के पैतृक कब्रिस्तान में किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :दिल्लीमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन