लाइव न्यूज़ :

मुंडका अग्निकांड: बिल्डिंग, फैक्ट्री मालिकों से होगी पूछताछ; 26 लोगों के डीएनए सैंपल लिए गए

By अनिल शर्मा | Updated: May 17, 2022 07:46 IST

Open in App
ठळक मुद्दे फोरेंसिक विशेषज्ञ डीएनए प्रोफाइलिंग करेंगे20 लोगों के जैविक नमूने डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए जमा किए जा चुके हैं भीषण आग की घटना में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई

नयी दिल्लीःदिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसने अब तक उन कुल 26 लोगों के जैविक नमूने ‘डीएनए प्रोफाइलिंग’ के लिए एकत्रित किये हैं जिनके परिवार के सदस्यों के बाहरी दिल्ली के मुंडका में एक इमारत में लगी आग में मारे जाने की आशंका है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग की घटना में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए कुल 26 नमूने एकत्रित किये गये हैं। फोरेंसिक विशेषज्ञ डीएनए प्रोफाइलिंग करेंगे।’’ दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा था कि उसने कम से कम 20 लोगों के जैविक नमूने डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए जमा किये हैं, जिनके परिवार के सदस्यों के अग्निकांड में मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया था कि इनमें उन आठ लोगों के परिजन भी शामिल हैं जिनकी पहचान पहले ही हो चुकी है।

इस मामले में इमारत के मालिक मनीष लकड़ा को घटना के दो दिन बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने रविवार को कहा, ‘‘हमें सूचना मिली थी कि लकड़ा उत्तराखंड स्थित हरिद्वार जा रहा है। हमने जाल बिछाया और दिल्ली तथा हरियाणा में कई जगहों पर छापे मारकर उसे घेवरा मोड़ पर पकड़ लिया।’’

टॅग्स :आगअग्निकांडमुंडकादिल्लीForest Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे