लाइव न्यूज़ :

लालबागचा राजा गणपति द्वार पहुंचे अमित शाह, ‘सह्याद्री गेस्ट हाउस’ में तावडे से मिले, मराठा आरक्षण आंदोलन पर सीएम फडणवीस से ली जानकारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 30, 2025 15:29 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संयुक्त महासचिव अतुल लिमये, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और नवनियुक्त मुंबई भाजपा प्रमुख अमीत साटम के साथ भी बातचीत की।

Open in App
ठळक मुद्दे परिवार के सदस्यों के साथ प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणेश मंडल का दौरा किया।मराठा आरक्षण विरोध के बीच अमित शाह मुंबई पहुंचे।‘सह्याद्री गेस्ट हाउस’ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

मुंबईः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर गए और बाद में अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणपति के दर्शन किए। शाह ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य भाजपा नेताओं के साथ भी बैठक की। शाह शुक्रवार रात शहर पहुंचे थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संयुक्त महासचिव अतुल लिमये, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और नवनियुक्त मुंबई भाजपा प्रमुख अमीत साटम के साथ भी बातचीत की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बाद में शाह ने सीएम फडणवीस के आधिकारिक आवास 'वर्षा' का दौरा किया। उसके बाद केंद्रीय मंत्री ने अपनी वार्षिक परंपरा के तहत अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणेश मंडल का दौरा किया।

मराठा आरक्षण विरोध के बीच अमित शाह मुंबई पहुंचे। सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे भी उनके साथ थे। शाह का बांद्रा पश्चिम और अंधेरी पूर्व में गणेश पंडालों का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे ने यहां ‘सह्याद्री गेस्ट हाउस’ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शाह शुक्रवार रात शहर पहुंचे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। पार्टी के एक सूत्र के अनुसार, तावडे ने शुक्रवार रात शाह से मुलाकात की और माना जा रहा है कि उन्होंने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव, बिहार विधानसभा चुनाव एवं संगठनात्मक मामलों पर चर्चा की।

सूत्र ने बताया कि मराठा आरक्षण आंदोलन के संबंध में शाह मुख्यमंत्री फडणवीस एवं मंत्री आशीष शेलार से और जानकारी ली। शेलार मराठा आरक्षण मामले पर मंत्रिमंडलीय उप-समिति के सदस्य हैं। शाह गणेश चतुर्थी संबंधी अपनी वार्षिक परंपरा का पालन करते हुए दिन में लालबागचा राजा पंडाल में दर्शन किए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात मुंबई पहुंचे। उनका स्वागत करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। राज्य सरकार के सह्याद्रि अतिथि गृह में ठहरेऔर शनिवार सुबह लालबागचा राजा गणपति के दर्शन किए। शाह ऐसे समय में मुंबई पहुंचे हैं जब मनोज जरांगे के नेतृत्व में मराठा आरक्षण के लिए यहां आंदोलन शुरू किया गया है।

टॅग्स :अमित शाहमहाराष्ट्रBJPदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेमराठा आरक्षण आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?