मुंबई में लोगों को घर से बाहर ना निकलने की चेतावनी, 2005 जैसी बाढ़ के आसार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 7, 2018 11:05 AM2018-06-07T11:05:04+5:302018-06-07T11:05:04+5:30

मुंबई में 26 जुलाई 2005 को आई बाढ़ जैसी स्थिति फिर से दोबारा बनने की आशंका जताई जा रही है।

Mumbai rains: worse spell than 26 July 2005, warns Skymet | मुंबई में लोगों को घर से बाहर ना निकलने की चेतावनी, 2005 जैसी बाढ़ के आसार

मुंबई में लोगों को घर से बाहर ना निकलने की चेतावनी, 2005 जैसी बाढ़ के आसार

नई दिल्ली, 7 जून: मौसम विभाग और निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने आगामी तीन दिनों तक मुंबई व आस-पास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इसी के साथ सभी लोगों को अपने-अपने घरों में रहने की सलाह भी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में 26 जुलाई 2005 को आई बाढ़ जैसी स्थिति फिर से दोबारा बनने की आशंका जताई जा रही है। इसी के साथ दक्षिण पश्चिम मॉनसून गोवा और महाराष्ट्र के हिस्सों में पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि मुंबई में हो रही भारी बारिश के कारण सामान्य लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। लोगों को बहुत सी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई, दहाणु, ठाणे, रत्नागिरी व सिंधुदुर्ग में बेहद भारी हो सकती है। इसी के साथ 10-11 जून से सूरत, वलसाड़ व आसपास के दक्षिण गुजरात के जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है।

इस दिग्गज BJP नेता की हालत देख रो पड़ते हैं आडवाणी! बेटे ने चिट्ठी में लिखा दर्द

महाराष्‍ट्र में प्री-मॅानसून का असर रेल और विमान सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। कई ट्रेनें देरी से चल रही है। पश्चिम एवं मध्य रेलवे की कई गाड़ियां प्रभावित हुई है। मुंबई के हवाई अड्डों पर भी मॅानसून का असर होता दिख रहा है। मॅानसून की वजह से मुंबई में 18 विमानों के मार्ग भी परिवर्तित हुए हैं। कई विमानों के देरी से उड़ान भरने की भी खबरें हैं।

मौसम विभाग ने 10 जून के बाद देश के कई इलाकों में बाढ़ की आशंका जाहिर की है। इसी के साथ तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल समेत दक्षिण पश्चिम व पूर्वोत्तर के राज्यों की ओर मॉनसून के बढ़ने की खबर लगातार आ रही हैं।

Web Title: Mumbai rains: worse spell than 26 July 2005, warns Skymet

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे