लाइव न्यूज़ :

Mumbai Rains: बारिश के बाद रेलवे सेवा प्रभावित, ट्रैक पर निकल पड़े मंत्री अनिल पाटिल और MLA अमोल मिटकरी

By आकाश चौरसिया | Updated: July 8, 2024 13:03 IST

Mumbai Rains: उत्पन्न हुए इन अवरोधों के बाद से लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, कई एक्सप्रेस ट्रेन भी मुंबई शहर में पहुंचने में नाकामयाब हुई। जलभराव का प्रभाव रोजाना यात्रा करने वाली यात्रियों पर ही नहीं बल्कि राज्य सरकार में मंत्री और विधायक को भी इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में जलभराव के बाद रेलवे ट्रैक पर दौड़े मंत्री और एमएलसी फिलहाल भारी बारिश की वजह से ट्रेने अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैंट्रैक पर चलने के बावजूद वे मुंबई पहुंचने में असफल रहें

Mumbai Rains: शहर में हो रही लगातार बारिश के बाद शहर में रेलवे सेवाओं समेत कई चीजों पर अस्त-व्यस्त और बाधित कर दिया है, जिससे आने-जाने वालों को काफी मुश्किलों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसका एक नजारा रेलवे ट्रेक पर भी देखने को मिला, जहां राज्य सरकार में मंत्री और विधायक को मुंबई पहुंचने के लिए मशक्कत करते देखा गया। दूसरी तरफ सोमवार की सुबह सेंट्रल रेलवे लाइन के जल भराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाने से शेड्यूल लोकल ट्रेन निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं। 

उत्पन्न हुए इन अवरोधों के बाद से लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, कई एक्सप्रेस ट्रेन भी मुंबई शहर में पहुंचने में नाकामयाब हुई। जलभराव का प्रभाव रोजाना यात्रा करने वाली यात्रियों पर ही नहीं बल्कि राज्य सरकार में मंत्री और विधायक को भी इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री अनिल पाटिल और विधायक अमोल मिटकरी को सामने आए वीडियो रेलवे ट्रेक पर चलते हुए देखा जा रहा है, जिससे वो लोग मुंबई में पहुंच सके।

हाल ही के एक वीडियो में अमोल मिटकारी और अनिल पाटिल को अपनी दुर्दशा पर चर्चा करते हुए दिखाया गया है। मितकारी ने उल्लेख किया कि लगभग आठ से दस विधायक उसी एक्सप्रेस ट्रेन में फंसे हुए थे और बारिश के कारण व्यापक व्यवधान का उल्लेख किया। उन्होंने रेल सेवाओं के जल्द बहाल होने की उम्मीद जताई।

मिटकारी और पाटिल ने कुरला पूर्वी स्थित नेहरूनगर पुलिस पोस्ट में शरण ली, लेकिन वो मुंबई पहुंचने में असफल रहे क्योंकि बारिश के बाद कई जगहों पर पानी भरने की स्थिति पैदा हो गई है। उनके न पहुंच पाने के कारण वो विधानसभा में चल रहे सत्र में भाग नहीं ले पाएंगे। भारी बारिश के कारण महालक्ष्मी एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे कई विधायक भी फंस गए हैं, जो ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण मध्य रेलवे के अंबरनाथ स्टेशन के पास फंस गए हैं। इस स्थिति का असर विधानमंडल की कार्यवाही पर पड़ने की संभावना है.

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम