लाइव न्यूज़ :

Mumbai Rain Alert: IMD की चेतावनी, 'अगले 3-4 घंटे में मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश और तूफान!'

By आकाश चौरसिया | Updated: June 12, 2024 15:54 IST

Open in App

Mumbai Rain Update: भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई और उसके आसपास भारी बारिश, आंधी तूफान को लेकर आगाह किया। आईएमडी ने माना कि कुछ घंटों में मुंबई वासियों को अलर्ट पर रहना होगा। आईएमडी मुंबई ने कहा, आंधी तूफान के साथ बिजली गरजने के साथ बारिश अगले तीन से चार घंटों के बीच विभिन्न इलाकों में रह रहे वासियों के लिए यह सूचना जारी की है। 

आईएमडी मुंबई का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा, ठाणे, पुणे, सतारा , रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सांगली, बीड, जालना, नासिक जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और मध्यम बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है। यह सब अगले 3-4 घंटों के दौरान होने जा रहा है। 

हालांकि, दूसरी तरफ उत्तर भारत में अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है, इसके गर्भ हवा ने मौसम में तपिश बना रखी है। इसके साथ दिल्ली के नरेला और प्रागराज में मंगलावर को 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो अब तक काफी हाई रहा है। 

दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में रही क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी का आधिकारिक मार्कर मानी जाने वाली सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत से चार डिग्री अधिक है।

दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में रही क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल के आसापास अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत से चार डिग्री ज्यादा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि नरेला मौसम केंद्र ने शहर में सबसे अधिक तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि नजफगढ़ जैसे अन्य मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आया नगर में 44.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 45 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी "ऑरेंज" अलर्ट पर थी, जिसका अर्थ भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रंग कोड में 'तैयार रहें' है।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस