लाइव न्यूज़ :

Mumbai: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

By अंजली चौहान | Updated: February 20, 2025 14:19 IST

Mumbai: धमकी के बाद मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है. अधिकारी धमकी भेजने के लिए इस्तेमाल की गई ईमेल आईडी के आईपी पते का पता लगा रहे हैं। शिंदे के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारी मामले को गंभीरता से ले रहे हैं।

Open in App

Mumbai:मुंबई पुलिस को आज सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति के फोन कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गोरेगांव एवं जे जे मार्ग पुलिस थानों और राज्य सरकार के मुख्यालय ‘मंत्रालय’ के नियंत्रण कक्ष में धमकी भरे फोन आए। उन्होंने बताया कि फोन करने वाले ने शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी।

इस बीच, डिप्टी सीएम के इर्द-गिर्द सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

यह पहली बार नहीं है जब शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले फरवरी 2024 में एक कॉलेज छात्र ने भी एकनाथ शिंदे और उनके सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी। यह धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया था।

बाद में, 19 वर्षीय छात्र को पुणे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान नांदेड़ जिले के मूल निवासी शुभम वरकड के रूप में हुई।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रमुंबई पुलिसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस