मुंबई : इमारत की दीवार ढहकर मकान पर गिरने की घटना में एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

By भाषा | Published: June 7, 2021 08:22 AM2021-06-07T08:22:39+5:302021-06-07T08:22:39+5:30

Mumbai: One person killed, four injured in building wall collapsed on house | मुंबई : इमारत की दीवार ढहकर मकान पर गिरने की घटना में एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

मुंबई : इमारत की दीवार ढहकर मकान पर गिरने की घटना में एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

मुंबई, सात जून मुंबई के उपनगर बांद्रा में चार मंजिला इमारत की दीवार ढहकर उससे सटे दो मंजिला मकान पर गिरने की घटना में 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी और एक महिला समेत चार लोग घायल हो गये। नगर निगम के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने 11 लोगों को बचाया जबकि इलाके में रह रहे लोगों ने रात करीब डेढ़ बजे दीवार ढहने की घटना के तुरंत बाद छह लोगों की जान बचायी।

उन्होंने बताया कि बचाये गये लोगों और घायलों को बांद्रा में भाभा अस्पताल और सांताक्रूज में वी एन देसाई अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि घायल सलमान खान (24), राहुल खोत (22), रोहन खोत (22) और लता खोत (48) की हालत स्थिर है। वहीं, रियाज अहमद (28) को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि यह इमारत बांद्रा (पूर्व) के खेरवड़ी रोड पर रज्जाक चॉल में स्थित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai: One person killed, four injured in building wall collapsed on house

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे