लाइव न्यूज़ :

Ayodhya: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अयोध्या रवाना, शिवसेना के नेता, सांसद और विधायक शामिल, प्लेन में लगाएं जय श्रीराम जयकारे, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2023 19:52 IST

जून, 2022 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने तथा निर्वाचन आयोग द्वारा उनकी अगुवाई वाले धड़े को शिवसेना के तौर पर मान्यता देने तथा उसे ‘‘तीर और कमान’’ चुनाव चिह्न आवंटित करने के बाद शिंदे का अयोध्या का यह पहला दौरा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देशिंदे रविवार दोपहर को लखनऊ से अयोध्या जाएंगे।राम मंदिर में तथा शाम को सरयू नदी के किनारे ‘महा आरती’ में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने अयोध्या दौरे की आलोचना का अपने काम के जरिए जवाब देंगे।

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे शनिवार शाम अयोध्या के लिए रवाना हुए जहां वह भगवान राम की पूजा-अर्चना करेंगे। शिंदे के साथ शिवसेना के नेता, सांसद और विधायक तथा सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भी हैं।

जून, 2022 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने तथा निर्वाचन आयोग द्वारा उनकी अगुवाई वाले धड़े को शिवसेना के तौर पर मान्यता देने तथा उसे ‘‘तीर और कमान’’ चुनाव चिह्न आवंटित करने के बाद शिंदे का अयोध्या का यह पहला दौरा होगा। शिंदे रविवार दोपहर को लखनऊ से अयोध्या जाएंगे और निर्माणाधीन राम मंदिर में तथा शाम को सरयू नदी के किनारे ‘महा आरती’ में शामिल होंगे।

उनका राम मंदिर के निर्माण कार्यों का जायजा लेने का भी कार्यक्रम है और रविवार दोपहर को वह अयोध्या में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह रविवार रात को मुंबई लौटेंगे। मुंबई हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने अयोध्या दौरे की आलोचना का अपने काम के जरिए जवाब देंगे।

उन्होंने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यह अच्छी बात है कि हमारे काम के कारण जो लोग कभी अपने घरों से बाहर नहीं निकले, वे लोगों से मिलने जा रहे हैं।’’ शिंदे ने कहा, ‘‘अयोध्या हमारे लिए आस्था का विषय है। मैं राम मंदिर के निर्माण में तेजी लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।’’

इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने शिंदे के अयोध्या दौरे को लेकर हो रहे ‘‘प्रचार’’ की आलोचना की। उन्होंने वहां उनके कार्यक्रम पर मीडिया में लगातार आ रही जानकारियों की भी निंदा की। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं जब भी कहीं प्रार्थना करता हूं तो ऐसा प्रचार नहीं करता। मुख्यमंत्री वहां आशीर्वाद लेने जा रहे हैं।’’

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बेरोजगारी, अपराध और किसानों की समस्याओं से जुड़े कई जरूरी मुद्दे हैं जिन पर अधिक ध्यान दिए जाने की जरूरत है। शिवसेना के कार्यकर्ताओं को अयोध्या लेकर जा रही एक विशेष ट्रेन ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच शुक्रवार शाम को ठाणे रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईएकनाथ शिंदेअयोध्याउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे