मुंबई: पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, लुकआउट नोटिस जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 12, 2021 10:13 PM2021-08-12T22:13:22+5:302021-08-12T22:16:43+5:30

ठाणे नगर थाने में 30 जुलाई को कारोबारी केतन तन्ना की शिकायत पर मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और 27 अन्य के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में नोटिस जारी किया गया है।

​​​​​​​Mumbai Former police commissioner Parambir Singh's troubles increase lookout notice issued | मुंबई: पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, लुकआउट नोटिस जारी

प्राथमिकी में पूर्व में ठाणे के पुलिस आयुक्त रहे सिंह तथा अन्य कई पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

Highlightsलुकआउट नोटिस किसी व्यक्ति को देश से भागने से रोकने के लिए दायर किया जाता है।थाने में पांच आरोपियों के विरुद्ध पांच करोड़ रुपये की उगाही का मामला दर्ज किया गया था। ठाणे में दर्ज प्राथमिकी में नामजद दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

मुंबईः ठाणे पुलिस ने वसूली के एक मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि ठाणे नगर थाने में 30 जुलाई को कारोबारी केतन तन्ना की शिकायत पर सिंह और 27 अन्य के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में नोटिस जारी किया गया है। लुकआउट नोटिस किसी व्यक्ति को देश से भागने से रोकने के लिए दायर किया जाता है।

वसूली के आरोप में दर्ज प्राथमिकी में पूर्व में ठाणे के पुलिस आयुक्त रहे सिंह तथा अन्य कई पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। तन्ना ने आरोप लगाया है कि सिंह जब जनवरी 2018 से फरवरी 2019 के बीच ठाणे के पुलिस आयुक्त थे तो आरोपियों ने उन्हें गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे 1.25 करोड़ रुपये वसूले थे। 

मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह और अन्य के विरुद्ध उगाही के एक मामले में ठाणे में दर्ज प्राथमिकी में नामजद दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। सुनील जैन और संजय पुनमिया की हिरासत मुंबई पुलिस से ली गई जिसने उन्हें एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि एक बिल्डर की शिकायत के आधार पर ठाणे के कोपरी पुलिस थाने में पांच आरोपियों के विरुद्ध पांच करोड़ रुपये की उगाही का मामला दर्ज किया गया था। इनमें से दो आरोपी पुनमिया और जैन हैं, जिन्हें एक स्थानीय अदालत द्वारा 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि तीन अन्य आरोपियों में सिंह, डीसीपी (अपराध) पराग मनेरे और मनोज घोटेकर शामिल हैं। 

Web Title: ​​​​​​​Mumbai Former police commissioner Parambir Singh's troubles increase lookout notice issued

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे