मुंबई: तीन महीने में पहली बार बीते 24 घंटे में सिर्फ 700 नए मामले, आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर कही ये बात

By स्वाति सिंह | Published: July 28, 2020 04:42 PM2020-07-28T16:42:22+5:302020-07-28T16:42:22+5:30

महाराष्ट्र में संक्रमण के कुल मामलों की तो यहां अब तक 147896 सक्रिय मामले हैं, 221944 लोग ठीक हुए हैं और 13883 लोगों की मौत हुई है।

Mumbai: For the first time in three months, just 700 new cases in the last 24 hours, Aditya Thackeray tweeted this | मुंबई: तीन महीने में पहली बार बीते 24 घंटे में सिर्फ 700 नए मामले, आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर कही ये बात

महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,47,592 है।

Highlightsमहाराष्ट्र में सोमवार को बीते दिनों के सबसे कम केस रिकॉर्ड किए गए हैं।आदित्य ठाकरे ने बताया कि मुंबई में आज सिर्फ 700 नए मामले सामने आए हैं।

मुंबई: भारत सहित दुनियाभर में लगातार कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को बीते दिनों के सबसे कम केस रिकॉर्ड किए गए हैं। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और विधायक आदित्य ठाकरे ने बताया कि मुंबई में आज सिर्फ 700 नए मामले सामने आए हैं।

 इसके अलावा यहां एक दिन में अब तक सर्वाधिक 8776 परीक्षण किए गए हैं। ठाकरे ने कहा कि बीएमसी द्वारा शुरू किए गए 'चेज दी वायरस' अभियान के तहत मुंबई में और अधिक संख्या में परीक्षण किए जाएंगे। इसे पूरे महाराष्ट्र में भी लागू किया जाएगा।


इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के 7,924 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,83,723 हो गयी, जबकि संक्रमण के कारण 227 और लोगों की जान जाने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 13,883 हो गयी। उन्होंने कहा कि दिन में कुल 8,706 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,21,944 हो गई।

महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,47,592 है। राज्य में अब तक कुल 19,25,399 लोगों की जांच की गई है। मुंबई महानगर और उसके उपनगरीय क्षत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,021 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या 1,10,182 हो गई, जबकि क्षेत्र में 39 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 6,132 हो गई। टोपे ने बताया कि मुंबई में अब तक 81,944 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 21,812 मरीजों का इलाज चल रहा है। ठाणे क्षेत्र में 3,110 नये मामले सामने आये हैं।

पुणे शहर में 1,104 नये मामले सामने आये हैं, जबकि पिंपरी चिंचवड़ में 656 मामले आये हैं। नासिक मंडल में मामले 28,751 तक पहुंच गये, जबकि मृतकों की संख्या 1,082 हो गई। कोल्हापुर मंडल में अब तक 7,353 मामले सामने आये हैं और 194 मौतें हुई हैं।

Web Title: Mumbai: For the first time in three months, just 700 new cases in the last 24 hours, Aditya Thackeray tweeted this

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे