लाइव न्यूज़ :

भागलपुर में जब ट्रेन पर गिरा था पुल, जानिए दिल दहला देने वाले देश के 10 बड़े पुल हादसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2019 11:07 IST

मुंबई में गुरुवार (14 मार्च) को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटीएम) स्टेशन के पास एक फुटओवर ब्रिज ढहने से बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।

Open in App

मुंबई में गुरुवार (14 मार्च) को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटीएम) स्टेशन के पास एक फुटओवर ब्रिज ढहने से बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 अन्य घायल हैं। यह घटना शाम 7:30 बजे हुई, जब ऑफिस से घर लौट रहे लोगों की पुल और सड़क पर भारी भीड़ थी उसी वक्त ब्रिज का बड़ा हिस्सा ढह गया और कई लोगों की जानें ले लीं। 

इस घटना में मृतकों में 3 महिलाएं शामिल हैं। ऐसे में आइए जानते हैं भारत में हुए अब तक दिल दहला देने वाले 10 बड़े ब्रिज हादसे के बारे में: 1. रफीगंज रेल हादसा

10 सितंबर 2002 को बिहार के रफीगंज में रफीगंज रेल ब्रिज हादसे में करीब 130 लोगों क मौत हो गई थी।  यह हादसा सुबह करीब 10:40 बजे हुई। गया के पास रफीगंज के करीब स्थित नदी पर बने पुल पर तेज रफ्तार से पार कर रही हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई।

2. वेलीगोंडा रेलवे ब्रिज हादसा

29 अक्टूबर 2005 में हैदराबाद में गोलीगोंडा रेलवे ब्रिज हादसा में करीब 114 लोगों की मौत हो गई थी, इसमें करी 200 से अधिक लोग घायल भी हुए। यह हादसा पैसेंजर ट्रेन में हुआ था।

3. काडलुंडी रिवर ब्रिज हादसा

21 जुलाई 2001 को चेन्नई के कोझिकोड के पास स्थित काडलुंडी नदी पर बने एक रेलवे ब्रिज ढहने से 57 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि चेन्नई के लिए मंगलौर-चेन्नई मेल पैसेंजर ट्रेन कोझिकोड के पास काडलुंडी नदी पुल पार कर रही थी, तभी चार गाड़ियाँ पटरी से उतर गईं और नदी में जा गिरा। 

4. पेडेस्ट्रियन ब्रिज भागलपुर

बिहार के भागलपुर में पेडेस्ट्रियन ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। यह हादसा साल 2006 में हुआ था। इस हादसे में करीब 30 लोग मारे गए थे। यह करीब 150 साल पुराना ब्रिज था। यह ब्रिज एक जमालपुर-हावड़ा ट्रेन पर गिर गया था।

5. विवेकानंद फ्लाईओवर ब्रिज हादसा

31 मार्च 2016 में कोलकाता में निर्माणाधीन विवेकानंद फ्लाईओवर ब्रिज ढह जाने से करीब 27 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 80 लोग घायल हो गए थे। 

6. पंजगुट्टा फ्लाईओवर ब्रिज हादसा

9 सितंबर 2007 को हैदराबाद के पंजगुट्टा में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के ढहने से 20 लोगों की मौत हो गई थी, जबिक कई लोग घायल हो गए थे। 

7. सावित्री नदी पुल हादसा 

2 अगस्त 2016 को महाराष्ट्र के सावित्री नदी पुल हादसे नें करीब 28 लोगों की मौत हो गई थी। 

8. वाराणसी पुल हादसा

16 मई 2018 को वाराणसी में एक निर्माधीन फ्लाईओवर हादस हुआ था। इस हादसे में करीब 18 लोगों की मौत हो गई थी। 

9. कोटा चंबल ब्रिज हादसा

दिसबंर 2009 में राजस्थान में कोटा चंबल ब्रिज गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई थी, जबिक 45 अन्य गायब  होने की खबरें थी। 

10. पौड़ी गढ़वाल हादसा 

25 मई 2012 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक निर्माणाधीन ब्रिज गिरने से करीब 6 लोगों की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :मुंबई ओवरब्रिज हादसाबिहारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे