मुंबई: गोरेगांव के गोकुलधाम के पास जंगल में लगी भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी

By धीरज पाल | Published: December 3, 2018 10:18 PM2018-12-03T22:18:29+5:302018-12-04T01:55:50+5:30

Mumbai: Fire breaks out in forest area opposite Gokuldham near Goregaon | मुंबई: गोरेगांव के गोकुलधाम के पास जंगल में लगी भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी

मुंबई: गोरेगांव के गोकुलधाम के पास जंगल में लगी भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी

मुंबई के गोरेगांव के पास गोकुलाधम के विपरीत वन क्षेत्र में  भीषण आग लग गई। हालांकि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं पाई है।  मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट चुकी है। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन और स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं। 




दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि गोरेगांव में अरूण कुमार विद्या मार्ग के नजदीक घटनास्थल एक खुला प्लॉट है। यह आरे कॉलोनी के नजदीक है।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष को शाम करीब साढ़े छह बजे आग लगने की सूचना मिली। घटना स्थल पर दमकल इंजन और दो पानी के टैंकर भेजे गए।





अधिकारी ने कहा कि आग लगने की घटना के संबंध में पुलिस समेत विभिन्न जांच एजेंसियों को जानकारी दी गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

(भाषा इनपुट)
 

Web Title: Mumbai: Fire breaks out in forest area opposite Gokuldham near Goregaon

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे