मुंबई: परेल इलाके में प्रीमियर टॉकीज के पास एक इमारत में लगी आग
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 27, 2018 04:55 PM2018-08-27T16:55:33+5:302018-08-27T16:56:10+5:30
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के परेल इलाके में प्रीमियर टॉकीज के पास आग लग गई है। खबर के अनुसार ये आग एक इमारत में लगा है।
मुंबई, 27 अगस्त: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के परेल इलाके में प्रीमियर टॉकीज के पास आग लग गई है। खबर के अनुसार ये आग एक इमारत में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर 4 फायर टेंडर्स पहुंचे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नही है।
#Mumbai: Fire breaks out in a building near Premier Talkies in Parel. 4 fire tenders rushed to the spot, more details awaited
— ANI (@ANI) August 27, 2018
इससे पहले मुंबई के क्रिस्टल टावर के एक फ्लोर पर आग लग गई, जिसकी सूचना दमकलकर्मियों को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, आग परेल क्षेत्र के हिन्दमाता सिनेमा के पास बने क्रिस्टल टावर की 12वीं मंजिल पर लगी थी।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हिन्दमाता सिनेमा के पास स्थित 17 मंजिला क्रिस्टल टावर की अलग-अलग मंजिलों से दर्जनों लोगों को सुरक्षित बचाया गया। आग पर काबू पा लिया गया है और अब ‘कूलिंग ऑपरेशन’ चल रहा था।
मुंबई दमकल विभाग के प्रमुख पी. एस. रहांगदले ने बताया कि टावर की 12वीं मंजिल पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को सुबह आठ बजकर बत्तीस मिनट पर मिली। आग लगने के कारण उठा धुंआ तेजी से फैला और इमारत में रहने वाले लोग सीढ़ियों आदि पर फंस गये थे।
स्थानीय नगर निकाय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, धुंए की वजह से कम से कम 20 लोग बीमार हो गये। उन्हें केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला सहित चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायल हुए अन्य 16 लोगों में छह महिलाएं हैं। सभी का इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। निकाय के अनुसार, मृतकों में से दो की पहचान बबलू शेख (36) और शुभदा शेलके (62) के रूप में हुई है।