लाइव न्यूज़ :

मुंबई: CM उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के पास चाय बेचने वाला कोरोना पॉजिटिव, पूरे इलाके को किया गया सील

By अनुराग आनंद | Updated: April 6, 2020 20:13 IST

सूचना मिलते ही पुलिस ने 'मातोश्री' के पास के पूरे इलाके को सील कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस चायवाले के संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में भी पता कर रही है।मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस के 57 नए मामले सामने आए हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में CM उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के पास एक चाय बेचने वाले शख्स में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद से ही क्षेत्र के लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर दहशत है। 

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस ने इस पूरे इलाके को सील कर दिया है। लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। पुलिस चायवाले के संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में भी पता कर रही है, जिससे कि संपर्क में आने वाले लोगों को बाकी लोगों से अलग किया जा सके। 

बता दें कि मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस के 57 नए मामले सामने आने के बाद शहर में कोविड-19 के कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 490 हो गई है। स्थानीय निकाय ने यह जानकारी दी। सोमवार को ही, कोरोना वायरस का उपचार करा रहे चार लोगों की मौत हो गई। इन चार लोगों की मौत के साथ ही राज्य में अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 34 पहुंच गई। इससे पहले रविवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित 13 लोगों की मौत हुई थी। 

महाराष्ट्र सरकार ने 4653 राहत शिविरों की स्थापना की है, जो 4,54,142 प्रवासी मजदूरों को आश्रय दे रहे हैं और पूरे राज्य में 5,53,025 प्रवासी मजदूरों और बेघर लोगों को भोजन प्रदान कर रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का कार्यालय ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। 

इसके अलावा, बता दें कि  देश में कोरोना के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य एवं परिवा कल्याण मंत्रालय के ताजा जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 704 COVID-19 मामलों में बढ़ोतरी हुई है, जबकि 28 मौतें भी दर्ज हुई है। भारत में अब तक संक्रमितों की संख्या 4281 हो चुकी है। 3851 केस एक्टिव हैं, जबकि 318 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में अभी तक कुल 111 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमुंबईमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत