लाइव न्यूज़ :

मुंबई के एक बाजार में लगी ये कैसी आग! 40 घंटे बाद भी बुझाने की कोशिश जारी

By भाषा | Updated: October 6, 2020 10:42 IST

मुंबई के एक बाजार में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश अभी भी जारी है। इस दौरान दमकल विभाग के दो कर्मी घायल भी हो गए थे। हालांकि, उनकी स्थिति ठीक है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में एक बाजार लगी है आगरविवार शाम करीब साढ़े चार बजे आग लगी थी आग, अभी भी दमकल विभाग आग पर काबू करने की कर रहा है कोशिश

दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में एक बाजार में तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी आग बुझाने का काम 40 घंटे बाद भी जारी है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस दौरान दमकल विभाग के दो कर्मी घायल भी हो गए। 

उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया और बाद में उन्हें वहां से छुट्टी भी मिल गई। अधिकारियों के मुताबिक मस्जिद बंदर इलाके में जामा मस्जिद के पास स्थित तीन मंजिला इमारत में रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे आग लगी थी। 

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में आग ‘तीसरी श्रेणी’ (बड़ी) की थी, जो बाद में ‘चौथी श्रेणी’ (भीषण) में बदल गई। उन्होंने बताया कि दमकल की 17 गाड़ियां, अनेक ‘जम्बो वॉटर टैंकर’, तीन ‘टर्न टेबल’ सीढ़ियां मौके पर मौजूद है। 

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के एक अन्य अधिकारी ने पहले बताया था कि इमारत में वस्त्र, छुरी-कांटा (कटलरी) और रसायन का गोदाम होने की वजह से उसमें से घना धुआं निकल रहा है, जिससे आग पर काबू पाने में मुश्किल आ रही है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सचिवालय में 2012 के लगी आग के बाद संभवत: पहली बार किसी आग पर काबू पाने में इतना समय लग रहा है।

टॅग्स :मुंबईभीषण आगमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत