लाइव न्यूज़ :

मुंबईः हिन्दू धर्म से नाखुश छात्र अचानक हुआ घर से लापता, शाम को फोन कर कहा- अब नहीं आएगा वापस

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 25, 2018 20:54 IST

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिजनों ने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा 23 अक्टूबर से गायब है। जब वह घर से निकला था तो उसने यह कहा था कि वह यूनिवर्सिटी जा रहा है। इसके बाद वह वापस नहीं आया।

Open in App

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक छात्र के लापता हो जाने के बाद घर में सन्नाटा पसर गया है। बताया गया है कि जगदीश हिन्दू धर्म से खुश नहीं था इसी वजह से वह गायब हुआ है और जल्द ही इस्लाम धर्म कबूल करने जा रहा है। वह इस समय बी.कॉम की पढ़ाई कर रहा था। वहीं, खुफिया एजेंसियों के बीच खलबली मच गई और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र एटीएस को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।   

दरअसल, मामला मुंबई के मुलुंड का है, जहां से 23 साल का जगदीश परिहार नामक युवक अचानक गायब हो गया, जिसके बाद परिजनों ने मुलंड पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लापता छात्र की लोकेशन को ट्रेस किया है, जिसमें वह आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मिला है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिजनों ने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा 23 अक्टूबर से गायब है। जब वह घर से निकला था तो उसने यह कहा था कि वह यूनिवर्सिटी जा रहा है। इसके बाद वह वापस नहीं आया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि जिस दिन वह यूनिवर्सिटी की कहकर घर से गया था उसी दिन देर शाम को उसका फोन आया था और कह रहा था कि अब वापस नहीं आएगा। साथ ही साथ उसने यह भी कहा कि जल्द ही इस्लाम धर्म कबूल करने जा रहा है। 

परिजनों का का कहना है कि वह अक्सर फेसबुक पर एक लड़की से चैट करता रहता था, जिसकी वजह से वे अंदाजा लगा रहे हैं कि उनका बेटा हनी ट्रैप के मामले में फंस गया है। जिसकी जांच सूबे की एटीएस कर रही है। 

टॅग्स :महाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थे पंकज धीर?, "महाभारत" में कर्ण और ‘चंद्रकांता’ में राजा शिवदत्त की भूमिका निभाकर...

भारतमध्य प्रदेश उच्च न्यायालयः 'भगवान कृष्ण' को झटका?, हाईकोर्ट ने दिया फैसला, जानें मामला

भारतपीएम मोदी ने कुवैत में रामायण और महाभारत के अरबी अनुवादक और प्रकाशक से की मुलाकात, अनुवादित महाकाव्यों पर किए हस्ताक्षर

पूजा पाठAshwathama Story: अश्वत्थामा, महाभारत का वह रहस्यमई पात्र जो आज भी है जिंदा!, जानिए इस किरदार की रोचक कथा

भारतLok Sabha Elections: 'भविष्य बनाने के लिए जल्दी से कांग्रेस को छोड़ दें', पूर्व कांग्रेसी नेता संजय निरुपम ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा