लाइव न्यूज़ :

फिलिस्तीन के रमल्ला में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य दूतावास के अंदर मृत पाए गए, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: March 7, 2022 08:50 IST

फिलिस्तीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आर्य के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए भारत ले जाने के संबंध में इंतजाम के वास्ते वह विदेश मंत्रालय से संपर्क में है। 

Open in App
ठळक मुद्देफिलिस्तीन में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य के निधन के कारणों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी हैवर्ष 2008 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी आर्य काबुल और मॉस्को के भारतीय दूतावास में भी तैनात रहे थे

नयी दिल्ली/यरूशलमः फिलिस्तीन के रामल्ला में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य का रविवार को निधन हो गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह जानकारी दी। वहीं, फिलिस्तीन के शीर्ष नेतृत्व ने रविवार को आर्य के निधन पर शोक जताया। फिलिस्तीन के विदेश मंत्री डॉ रियाद अल-मलिकी ने आर्य के निधन पर अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के समक्ष शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ''रामल्ला में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य के निधन के बारे में जानकर स्तब्ध हूं।'' उन्होंने कहा, ''वह प्रतिभावान अधिकारी थे। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।'' फिलिस्तीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आर्य के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए भारत ले जाने के संबंध में इंतजाम के वास्ते वह विदेश मंत्रालय से संपर्क में है। फिलिस्तीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि "जैसे ही यह दर्दनाक खबर आई, राष्ट्रपति महमूद अब्बास और प्रधान मंत्री मुहम्मद शतयेह की ओर से स्वास्थ्य और फोरेंसिक मेडिसिन मंत्रालय के अलावा सभी सुरक्षा, पुलिस और सार्वजनिक अधिकारियों को भारतीय राजदूत के आवास पर पहुंचने के तत्काल निर्देश जारी किए गए।

आर्य के निधन के कारणों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। वर्ष 2008 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी आर्य काबुल और मॉस्को के भारतीय दूतावास में भी तैनात रहे थे। वह पेरिस में यूनेस्को के लिए भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल में भी सेवाएं दे चुके थे। आर्य ने नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में भी कार्य किया था। 

टॅग्स :Palestineहिंदी समाचारHindi Samachar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

भारतदुनिया में हिंदी का विस्तृत हो रहा आकाश 

विश्वयुवा नेता की मौत से फिर सुलग उठा बांग्लादेश, भारतीय दूतावास पर फेंके गए पत्थर; प्रमुख मीडिया कार्यालयों में लगाई आग

विश्वबैंक्सी की करुणा और बड़ों के युद्ध में फंसे बच्चे

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र