लाइव न्यूज़ :

UP: मुख्तार अंसारी की वैन रास्ते में हुई खराब, बांदा जेल से लखनऊ जा रहे थे पूर्व विधायक, जानें इन पर कब-कब दर्ज हुए हैं मामलें

By आजाद खान | Updated: March 28, 2022 18:22 IST

आपको बता दें कि बांदा जेल से लखनऊ ले जाते समय मुख्तार अंसारी की वैन खराब हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्तार अंसारी के वैन के बांदा में खराब होने की खबर सामने आई है। उन्हें बांदा जेल से लखनऊ ले जाया जा रहा था तभी यह घटना घटी है। बताया जा रहा है कि उन्हें पेशी के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश: मुख्तार अंसारी को लखनऊ ले जा रही वैन के बांदा में खराब होने की खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, मुख्तार अंसारी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल प्रशासन और ज़िला पुलिस द्वारा बांदा जेल से लखनऊ ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में वैन खराब हो गया है। आपको बता दें कि पहले यह खबर आई थी कि अंसारी की तबियत रविवार को खराब हो गई थी जिसके कारण उन्हें लखनऊ शिफ्ट किया जा रहा है। लेकिन अब यह खबर सामने आ रही है कि उन्हें पेशी के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस मामले में अधिकारियों ने चुप्पी साधी है। 

गैंगस्टर कानून के तहत मामला दर्ज

आपको बता दें कि पुलिस ने बाराबंकी जिले में एंबुलेंस पंजीकरण मामले में आरोपी बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी समेत 13 आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर कानून (गिरोहबंद अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया है। नगर कोतवाली में मुख्तार के खिलाफ एंबुलेंस मामले में दूसरी बार प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में अंसारी के अलावा मऊ, गाजीपुर, लखनऊ एवं प्रयागराज के 12 अन्य लोग भी नामजद किए गये हैं। ये आरोपी एंबुलेंस प्रकरण में पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। 

कब-कब मुख्तार अंसारी पर दर्ज हुए हैं मामलें

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि एंबुलेंस मामले में पुलिस ने दो अप्रैल, 2021 को जालसाजी का पहला मामला दर्ज किया था और करीब तीन माह बाद सभी आरोपितों के खिलाफ चार जुलाई, 2021 को अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिए गए। पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने 24 मार्च, 2022 को गैंगचार्ट पर अनुमोदन दे दिया, जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर कानून का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस अब संपत्ति कुर्क करने की जल्द कार्रवाई करेगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे