लाइव न्यूज़ :

100 अरब डॉलर वाले 11 चुनिंदा अमीरों की सूची में शामिल हुए मुकेश अंबानी

By विशाल कुमार | Updated: October 9, 2021 10:18 IST

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी कम से कम 100 अरब डॉलर की संपत्ति बनाने वाले जेफ बेजोस और एलन मस्क जैसे दुनिया के सबसे चुनिंदा 11 अमीरों की सूची में शामिल हो गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमुकेश अंबानी ने इस साल अपनी संपत्ति में 23.8 अरब डॉलर जोड़े हैं.अब मुकेश अंबानी की संपत्ति 100.6 अरब डॉलर की हो गई है.इस सूची में एलन मस्क और जेफ बेजोस के अलावा बिल गेट्स, लैरी पेज, वारेन बफेट जैसे दिग्गज शामिल.

नई दिल्ली: एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी कम से कम 100 अरब डॉलर की संपत्ति बनाने वाले जेफ बेजोस और एलन मस्क जैसे दुनिया के सबसे चुनिंदा 11 अमीरों की सूची में शामिल हो गए हैं.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अपनी संपत्ति में 23.8 अरब डॉलर जोड़ने के बाद अब मुकेश अंबानी की संपत्ति 100.6 अरब डॉलर की हो गई है.

इन 11 चुनिंदा अमीरों में एलन मस्क (222.1 अरब डॉलर), जेफ बेजोस (190.8 अरब डॉलर), बर्नार्ड अर्नॉल्ट (155.6 अरब डॉलर), बिल गेट्स (127.9 अरब डॉलर), लैरी पेज (124.5 अरब डॉलर), मार्क जकरबर्ग (123 अरब डॉलर), सर्गे ब्रिन (120.1 अरब डॉलर), लैरी एलिसन (108.3 अरब डॉलर), स्टीव बालमर (105.7 अरब डॉलर), वारेन बफेट (103.4 अरब डॉलर) और मुकेश अंबानी (100.6 अरब डॉलर) शामिल हैं.

साल 2005 में अपने पिता धीरुभाई अंबानी के ऑयल रिफायनरी और पेट्रोकेमिकल्स का कारोबार संभालने वाले 64 वर्षीय अब रिलायंस को खुदरा, तकनीकी और ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज बनाना चाहते हैं.

साल 2016 में शुरू हुई उनकी टेलीकॉम कंपनी जियो भारतीय टेलीकॉम बाजार में दबदबा कायम कर चुकी है. इसके साथ फेसबुक और गूगल जैसी कंपनियों को अपने शेयर बेचकर भी उन्होंने पिछले साल 27 अरब डॉलर बनाए थे.

टॅग्स :मुकेश अंबानीएलन मस्कजेफ बेजोसबिल गेट्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल