लाइव न्यूज़ :

एमएसपी एक दिखावा है, किसानों को उत्पाद का पारिश्रमिक मूल्य देने के लिए बने नया कानून: बीकेएस

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध भारतीय किसान संघ (बीकेएस) ने मंगलवार को सरकार से आग्रह किया कि उनकी मांगों के प्रति “सहानुभूति वाला रवैया” अपनाया जाये। इसके साथ ही बीकेएस ने कहा कि उत्पाद का पारिश्रमिक मूल्य तय करने के लिए नया कानून लाया जाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत के कुछ दिन बाद भारतीय किसान संघ बीकेएस ने कहा कि किसानों को अपने उत्पाद की लागत के आधार पर कीमत मिले इसके लिए नए कानून को लाने की मांग को लेकर बुधवार से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीकेएस के महासचिव बद्रीनारायण चौधरी ने कहा, “न्यूनतम समर्थन मूल्य एक दिखावा है। किसानों को देश के हर हिस्से में एमएसपी नहीं मिल रहा। एक नया कड़ा कानून लाया जाना चाहिए जिससे किसानों को उनके उत्पाद का पारिश्रमिक मूल्य मिल सके।”

उन्होंने कहा कि केवल एक या दो राज्यों के किसानों को एमएसपी का लाभ मिलता है जबकि देश के अन्य किसानों को इससे वंचित रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि कृषि की लागत कम करने के प्रयास किए जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?