लाइव न्यूज़ :

जल शक्ति मंत्रालय के 'कैच द रेन’ अभियान में सांसदों से हिस्सा लेने का आग्रह

By भाषा | Updated: June 15, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया ने अपने साथी सांसदों से मानसून के मौसम में ‘कैच द रेन’ अभियान का समर्थन करने का आग्रह किया है।

केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री कटारिया ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को पत्र लिखकर अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे‘‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’’ अभियान का समर्थन करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को विश्व जल दिवस पर ‘‘जल शक्ति अभियान : कैच द रेन'’ की शुरुआत की थी।

अभियान का उद्देश्य कृत्रिम पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण करके, मौजूदा तालाबों और जल निकायों को पुनर्जीवित करके, नए जल निकायों का निर्माण करके और नदियों का कायाकल्प करके वर्षा जल का संचयन करना है।

पत्र में अभियान के विवरण के बारे में बताया गया है और उन्हें पहले से की गई प्रगति के बारे में भी बताया गया है। कटारिया ने कहा, ‘‘हम सभी को एक साथ आना चाहिए और जनहित में भूजल स्तर और पानी की कमी की आम समस्या का समाधान करने के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र