लाइव न्यूज़ :

MP: अनुसूचित जाति के गरबा में लड़कियों को बुलाने को लेकर मचा हंगामा, चले लाठी-डंडे, 5 के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2022 08:43 IST

आगर मालवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया ने बताया कि कांकर गांव में अनुसूचित जाति के लोगों ने दुर्गा माता जी की प्राण प्रतिष्ठा की थी जहां पर गरबा किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांकर में सुबह हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें पुरुष और महिलाएं एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं।

आगर मालवाः मध्य प्रदेश में आगर मालवा जिले के एक गांव में रविवार को गरबा विवाद के चलते दो समूहों के बीच झड़प के बाद पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कांकर में सुबह हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें पुरुष और महिलाएं एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं।

आगर मालवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया ने बताया कि कांकर गांव में अनुसूचित जाति के लोगों ने दुर्गा माता जी की प्राण प्रतिष्ठा की थी जहां पर गरबा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सुबह गरबे में बाहर की लड़कियां बुलाने की बात पर तूफान सिंह सोंधिया (30) ने आपत्ति जताई, इस पर दूसरे पक्ष के रामेश्वर मालवीय ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर लाठी से मारपीट की, जिससे चार लोग घायल हो गए, जिन्हें आगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिसोदिया ने बताया कि कोतवाली पुलिस आगर ने फरियादी तूफान सिंह की रिपोर्ट पर रामेश्वर एवं उसके साथियों --जगदीश, प्रकाश, सुजान एवं राधेश्याम के विरुद्ध भादंसं की धारा 323, 294,506 एवं 34 के तहत मामला दर्ज किया है। इसी प्रकार, दूसरे पक्ष रामेश्वर के आवेदन पर अजाक थाने में तूफान सिंह पक्ष के विरुद्ध आवेदन जांच में ले लिया गया है।

टॅग्स :Madhya Pradeshagar-ac
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण