लाइव न्यूज़ :

मप्र : सुरक्षा गार्ड ने मानसिक रोगी महिला को घसीटा, मानवाधिकार आयोग ने तलब की रिपोर्ट

By भाषा | Updated: February 22, 2021 19:34 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 22 फरवरी खरगोन के जिला अस्पताल परिसर में घूम रही मानसिक रोगी महिला को एक पुरुष सुरक्षा गार्ड द्वारा सरेआम जमीन पर घसीटकर बाहर निकाले जाने की चार दिन पुरानी घटना का मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग ने सोमवार को संज्ञान लिया। आयोग ने इस अमानवीय घटना के बारे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों से रिपोर्ट तलब की है।

घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले ही फैल चुकी हैं जिसके बाद खरगोन के प्रशासन को लोगों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश मानवाधिकार आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जैन ने मानसिक रोगी महिला से अमानवीय बर्ताव के मामले में खरगोन के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

अधिकारी ने बताया कि आयोग ने मीडिया की खबरों के आधार पर इस मामले का संज्ञान लिया है।

चश्मदीदों के मुताबिक एक पुरुष सुरक्षा गार्ड ने महिला को 18 फरवरी को जिला अस्पताल परिसर से बाहर निकल जाने को कहा था और जब महिला ने ऐसा नहीं किया तो उसने मानसिक रोगी की बांह पकड़कर उसे जमीन पर घसीटते हुए परिसर से बाहर निकाल दिया था।

सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरों से पता चलता है कि महिला के साथ इस अमानवीय बर्ताव के दौरान अस्पताल परिसर में खड़े लोग मूक दर्शक बनकर तमाशा देख रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा