लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ यूनीवर्सिटी: जिन्ना विवाद के छिड़ी आरक्षण की बहस, VC को लिखा गया खत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 3, 2018 13:32 IST

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में जिन्ना विवाद के बाद अब एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में जिन्ना विवाद के बाद अब एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है।

Open in App

अलीगढ़ , 3 जुलाई : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में जिन्ना विवाद के बाद अब एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है। खबर के अनुसार यहां अब  अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर बहस शुरू हो गई है।

मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर मामले में खत लिखने वाले सांसद सतीश कुमार गौतम ने एक बार फिर एएमयू वीसी को खत लिखा है। उन्होंने खत लिखकर पूछा है कि उनके लोकसभा क्षेत्र में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में एससी, एसटी और ओबीसी के छात्रों को प्रवेश में आरक्षण क्यों नहीं दिया जा रहा है'। सवाल उठाते हुए  उन्होंने कहा कि एएमयू में वंचित वर्ग को आरक्षण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक क्या कोशिशें की गई हैं। सांसद के इस खत ने सुर्खियां बटोर ली हैं।

इससे पहले यूपी के सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले कन्नौज में मुस्लिम विश्‍वविद्यालयों में दलितों के लिए आरक्षण का मुद्दा उठाया था। योगी ने कहा था कि जो लोग आरक्षण से वंचित हैं उनको इसका मुद्दा खुद उठाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि अगर बीएचयू में आरक्षण मिल सकता है तो फिर अल्‍पसंख्‍यकों द्वारा संचालित संस्‍थानों में क्‍यों नहीं।

 मंगलवार को अलीगढ़ में एससी, एसटी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया पहुंच रहे हैं। खबर के मुताबिक आरक्षण को लेकर वह एक खास बैठक भी करने वाले हैं।  गौरबतल है डॉ. रामशंकर कठेरिया ने हाल ही में कहा था कि जेएनयू और जामिया विश्वविद्यालय अल्पसंख्यक संस्थान नहीं, बावजूद इसके इन दोनों में छात्रों को आरक्षण का लाभ न दिए जाने से छात्रों में आक्रोश है। उन्होंने कहा था कि पूरे मामले पर सरकार और आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखा है।

टॅग्स :अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप