लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः 'रतलाम-डॉ. अंबेडकर नगर डेमू' ट्रेन की दो बोगियों में लगी आग, समय रहते यात्री निकले बाहर, पाया गया काबू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2023 13:13 IST

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने कहा कि रतलाम से करीब 30 किलोमीटर दूर इस स्टेशन पर डेमू ट्रेन के ड्रायविंग मोटर कोच ने आग पकड़ ली।

Open in App
ठळक मुद्देघटना पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में रतलाम-इंदौर रेल लाइन के प्रीतम नगर स्टेशन पर करीब सात बजे हुई।सूचना मिलते ही रतलाम से फायर लॉरी, दुर्घटना सहायता गाड़ी एवं मेडिकल स्टाफ रवाना किये गये।

रतलामः मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रतलाम-डॉ. अंबेडकर नगर डेमू ट्रेन की दो बोगियों में रविवार सुबह आग लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि यह घटना पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में रतलाम-इंदौर रेल लाइन के प्रीतम नगर स्टेशन पर करीब सात बजे हुई।

उन्होंने कहा कि रतलाम से करीब 30 किलोमीटर दूर इस स्टेशन पर डेमू ट्रेन के ड्रायविंग मोटर कोच ने आग पकड़ ली। मीणा ने बताया कि यात्रियों को ट्रेन के इंजन से धुआं निकलते दिखा, तो सभी ट्रेन से नीचे सुरक्षित उतर गए। कुछ देर में इंजन से उसके बगल वाली बोगी ने आग पकड़ ली। डेमू ट्रेन का इंजन बोगियों के बीच में लगा रहता था। इसमें आग लगते ही यात्री सुरक्षित निकल गए।

उन्होंने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही रतलाम से फायर लॉरी, दुर्घटना सहायता गाड़ी एवं मेडिकल स्टाफ रवाना किये गये। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। मीणा ने बताया कि यह हादसा स्टेशन पर होने से रेल यातायात बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुआ। 

टॅग्स :Madhya Pradeshअग्निकांडFire Accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर