लाइव न्यूज़ :

मप्र पुलिस ने विधायक के पति की गिरफ्तारी पर रखा 30 हजार रुपये का इनाम

By भाषा | Updated: March 17, 2021 15:13 IST

Open in App

दमोह, (मप्र) 17 मार्च मध्य प्रदेश पुलिस ने हत्या के एक मामले में बसपा विधायक रामबाई के पति की गिरफ्तारी में मददगार होने वाली सूचना देने पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

सागर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अनिल शर्मा ने बुधवार के बताया कि गोविंद सिंह की गिरफ्तारी में मददगार होने वाली सूचना देने पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वर्ष 2019 में हुई कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या के मामले में गोविंद सिंह आरोपी हैं।

रामबाई सिंह प्रदेश के दमोह जिले की पथरिया विधानसभा क्षेत्र से बसपा की विधायक हैं और गोविंद सिंह उनके पति हैं।

गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने गत शुक्रवार को कहा था कि इस मामले के तथ्य बताते हैं कि 15 मार्च 2019 को प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद जांच अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कोई कदम नहीं उठाया। प्राथमिकी में चौरसिया के बेटे सोमेश ने आरोप लगाया था कि गोविंद सिंह उनके पिता की हत्या में लिप्त हैं।

उच्चतम न्यायालय द्वारा मामले को गंभीरता से लेने के बाद प्रदेश पुलिस ने सिंह को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिये हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सिंह पर इनाम घोषित करने के साथ ही विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विपिन माहेश्वर भी उसकी गिरफ्तारी के प्रयासों के क्रम में पिछले दो दिनों से दमोह में डेरा डाले हुए हैं।

इस बीच, पुलिस ने चौरसिया हत्याकांड की सुनवाई कर रहे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) की सुरक्षा एहतियात के तौर पर बढ़ा दी है।

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह बसपा विधायक के पति को गिरफ्तार करने में पुलिस के असफल रहने पर गंभीर टिप्पणी की थी और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।

चौरसिया की मार्च 2019 में कांग्रेस के शामिल होने के बाद दमोह जिले के हटा शहर में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में गोविंद सिंह और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'