लाइव न्यूज़ :

पूर्णिया में दर्ज तीन मामलों में जमानत, जब भी मामले की सुनवाई हो सशरीर उपस्थित होना होगा?, सांसद पप्पू यादव को राहत

By एस पी सिन्हा | Updated: February 13, 2026 16:29 IST

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर सवाल उठाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव लगातार नीट छात्रा मौत मामले में सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं।कोर्ट से जामनत मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।पप्पू यादव की गिरफ्तारी 31 साल पुराने मामले में 6 फरवरी को हुई थी।

पटनाःबिहार में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पटना के अलग-अलग थानों समेत पूर्णिया में दर्ज तीन मामलों में जमानत मिल गई है। पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें उन सभी तीन मामलों में जमानत दे दी है, जिनकी वजह से वे न्यायिक हिरासत में थे। इनमें कोतवाली और बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से जुड़े केस भी शामिल हैं। बता दें कि पप्पू यादव को गर्दनीबाग केस में पहले ही राहत मिल चुकी थी। कोर्ट ने जमानत देते हुए ये भी आदेश दिया है कि जब भी मामले की सुनवाई होगी उन्हें सशरीर उपस्थित होना होगा। बता दें कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी 31 साल पुराने मामले में 6 फरवरी को हुई थी।

 

कोर्ट से उन्हें इस केस में जमानत मिल गई थी। लेकिन 2 और केस जोड़ दिए गए थे। एक मामला वर्ष 2017 का है, जबकि दूसरा 2019 में दर्ज हुआ था। इन नए मामलों के जुड़ने से कानूनी पेंच और जटिल हो गए थे। दोनों मामलों में कोर्ट ने उन्हें फिर से जेल भेज दिया था। 9 जनवरी से पटना सिविल कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही थी।

हर तारीख पर बहस होती रही, लेकिन राहत नहीं मिल पा रही थी। उनके समर्थकों की नजर भी फैसले पर टिकी थी। आखिरकार शुक्रवार को कोर्ट ने उन्हें राहत दे दी। अब जमानत मिलने के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर सवाल उठाए थे। वहीं पप्पू यादव लगातार नीट छात्रा मौत मामले में सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं। वहीं, कोर्ट से जामनत मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

टॅग्स :पप्पू यादवबिहारपटनाराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम