लाइव न्यूज़ :

मॉनसून सत्र में उठा सवाल- चीन पेटीएम का भारत के खिलाफ ऐसे कर सकता है इस्तेमाल

By भारती द्विवेदी | Updated: July 26, 2018 15:27 IST

पेटीएम के माध्यम से, चीनी अधिकारी लाखों भारतीयों और निगमों के व्यक्तिगत और वित्तीय डेटा तक अपनी पहुंच बना सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 26 जुलाई: राज्यसभा सांसद नरेंद्र जाधव ने पेटीएम को लेकर एक बड़ा दावा किया है। मंत्री ने राज्यसभा के शून्य काल के दौरान सदन का ध्यान खींचते हुए इस पर चिंता जाहिर की थी। साथ ही इसपर सवाल भी उठाए थे। उन्होंने कहा है कि चीन पेटीएम की मदद से हमारे देश के डेटा चुरा सकता है। और इससे हमारे देश को आतंरिक खतरा हो सकता है। जाधव के मुताबिक, चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा का पेटीएम में शेयर है। चीन अपने यहां की निजी कंपनियों में सीधा हस्तक्षेप करता है। तो वो अलीबाबा के जरिए भारत के डेटा चुरा सकता है। चीन पेटीएम की मदद से यहां के लोगों की पर्सनल इंफॉर्मेंशन, भारतीय कंपनियों के बारे में जानकारी हासिल करेगा।

पेटीएम के माध्यम से, चीनी अधिकारी लाखों भारतीयों और निगमों के व्यक्तिगत और वित्तीय डेटा तक अपनी पहुंच बना सकते हैं। उसके बाद वो भारतीय वित्तीय क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। चीन के पास बहुत पैसा है। जिससे वो भारत के अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचायेगा। वो अपने भारतीय बाजारों में बेहद कम मूल्य पर अपना सामान डालेगा ताकि यहां की अर्थव्यवस्था खराब हो। शून्य काल के दौरान मंत्री का कहना था कि क्या भारत एनबीएफसी पर कंट्रोल कर सकता है? नहीं और यही वजह है कि पेटीएम भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। सुरक्षा के पैमाने को देखते हुए ही अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका में चीन के मोबाइल पर रोक लगाना चाहते हैं।

 

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :पेटीएमचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे