MP Nagar Nikay Chunav 2022 Result: एआईएमआईएम ने रचा इतिहास, शकीरा ने खंडवा नगर निगम में जीत दर्ज की, कांग्रेस प्रत्याशी नूरजहां को 285 वोट से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 17, 2022 04:13 PM2022-07-17T16:13:52+5:302022-07-17T16:15:11+5:30

MP Nagar Nikay Chunav 2022 Result: एआईएमआईएम प्रत्याशी शकीरा बिलाल ने खंडवा नगर निगम के लिए वार्ड-14 से पार्षद का चुनाव जीत कर पार्टी को यह उपलब्धि हासिल करवाई है। शकीरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी नूरजहां बेगम को 285 वोटों के अंतर से हराया।

MP Nagar Nikay Chunav 2022 Result AIMIM history Shakira Bilal wins Khandwa Municipal Corporation defeating Congress candidate Noor Jahan Begum 285 votes | MP Nagar Nikay Chunav 2022 Result: एआईएमआईएम ने रचा इतिहास, शकीरा ने खंडवा नगर निगम में जीत दर्ज की, कांग्रेस प्रत्याशी नूरजहां को 285 वोट से हराया

मध्य प्रदेश में छह जुलाई एवं 13 जुलाई को दो चरणों में मतदान हुआ था। (file photo)

Highlightsएक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। शकीरा को 902 मत मिले, जबकि नूरजहां केवल 617 मत हासिल कर सकी।खंडवा नगर निगम में 50 वार्ड हैं।

MP Nagar Nikay Chunav 2022 Result:मध्य प्रदेश में पहली बार नगर निकाय चुनाव लड़ी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने रविवार को प्रदेश में अपनी पहली जीत दर्ज कर इतिहास रचा है।

एआईएमआईएम प्रत्याशी शकीरा बिलाल ने खंडवा नगर निगम के लिए वार्ड-14 से पार्षद का चुनाव जीत कर पार्टी को यह उपलब्धि हासिल करवाई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। शकीरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी नूरजहां बेगम को 285 वोटों के अंतर से हराया।

शकीरा को 902 मत मिले, जबकि नूरजहां केवल 617 मत हासिल कर सकी। खंडवा नगर निगम में 50 वार्ड हैं। इनमें से एआईएमआईएम ने 10 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे थे। इसके अलावा, एआईएमआईएम ने खंडवा नगर निगम से महापौर के लिए भी कनीज फातिमा को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वह हार गई।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उम्मीदवारों के पक्ष में खंडवा में जनसभा की थी। ओवैसी ने भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए जनसभाएं की थी। मध्य प्रदेश में छह जुलाई एवं 13 जुलाई को दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण के मतदान की मतगणना आज हो रही है, जबकि दूसरे चरण के मतदान की मतगणना 20 जुलाई को होगी । 

Web Title: MP Nagar Nikay Chunav 2022 Result AIMIM history Shakira Bilal wins Khandwa Municipal Corporation defeating Congress candidate Noor Jahan Begum 285 votes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे