लाइव न्यूज़ :

MP Municipal Election Result: एमपी में आप ने बीजेपी और कांग्रेस को चौंकाया, सिंगरौली महापौर सीट पर रानी अग्रवाल ने किया कब्जा, 9,159 मतों से जीतीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 17, 2022 17:55 IST

MP Municipal Election Result: मध्य प्रदेश चुनाव के पहले चरण की मतगणना रविवार को हुई। मध्य प्रदेश की सिंगरौली से महापौर पद के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने जीत दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी ने सिंगरौली में मेयर का पद जीतकर सबको चौंका दिया है। 9,159 मतों के अंतर से हराकर चुनाव जीता।आप ने पहली बार मध्य प्रदेश में निकाय चुनावों में कदम रखा है।

MP Municipal Election Result: मध्य प्रदेश की सिंगरौली से महापौर पद के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को मात दे दी। मध्य प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में आप पहली बार चुनाव लड़ रही है।

पहली बार निकाय चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली में मेयर का पद जीतकर सबको चौंका दिया है। आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चंद्र प्रताप विश्वकर्मा और कांग्रेस उम्मीदवार अरविंद चंदेल को हराकर 9,159 मतों के अंतर से हराकर चुनाव जीता।

आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश निकाय चुनाव के पहले चरण में शानदार शुरुआत करते हुए सिंगरौली में मेयर पद पर जीत हासिल की। आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा और कांग्रेस उम्मीदवार अरविंद चंदेल को हराया। आप ने पहली बार मध्य प्रदेश में निकाय चुनावों में कदम रखा है।

नगर निकाय चुनावों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की यह एकमात्र चुनावी सफलता नहीं है। ओरछा नगर पालिका के वार्ड नंबर तीन से पार्टी प्रत्याशी गीता कुशवाहा ने जीत हासिल की। मध्य प्रदेश निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना जारी है। दूसरे चरण के चुनाव की मतगणना 20 जुलाई को होगी।

1976 में जन्मी रानी अग्रवाल ने 12 वीं कक्षा तक पढ़ाई की। वह बरगवा ग्राम पंचायत की सरपंच रह चुकी हैं। वह वार्ड 3 से जिला पंचायत सदस्य के रूप में भी चुनी गई थीं। अग्रवाल ने 2018 का विधानसभा चुनाव सिंगरौली सीट से लड़ा था, लेकिन हार गई थीं। वह तीसरे स्थान पर रहीं और उन्हें 32,500 वोट मिले।

आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक रोड शो में उनके लिए प्रचार किया था। भाजपा उम्मीदवार चंद्र प्रताप विश्वकर्मा के 24,879 मतों के मुकाबले 34,038 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी को 24,670 वोट मिले। अग्रवाल की जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें एक ट्वीट में बधाई दी।

टॅग्स :मध्य प्रदेशAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालभोपालकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतभयावह हादसे के चार दशक, नहीं सीखे सबक

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील