लाइव न्यूज़ :

Video: सांसद मनोज तिवारी बने बाबा धीरेंद्र शास्त्री के सारथी, कहा-अपने धर्म का प्रचार करना कोई गलत नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2023 17:25 IST

मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार में उनका स्वागत हुआ है। यहां बहुत अच्छा मौहाल है। अगले पांच दिनों तक हनुमान मय बिहार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा संवैधानिक बातें दायरे में ही करते हैं, उनकी वाणी इतनी मधुर है जैसी हनुमान जी की कृपा है, उनके ऊपर वैसे ही वे मर्यादित बातें भी करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद मनोज तिवारी को बाबा धीरेंद्र शास्त्री के सारथी बनते हुए देखा गया है। इनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वे बाबा को बैठाकर गाड़ी चलाते हुए देखे गए हैं। मनोज तिवारी ने इस दौरान बाबा की जमकर तारीफ भी की है।

पटना: बाबा धीरेंद्र शास्त्री के पटना पहुंचने पर भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता मनोज तिवारी उनके सारथी बने हुए नजर आए हैं। मनोज तिवारी ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री की कार को ड्राइव करते हुए पटना एयरपोर्ट से होटल पनास तक ले गए है। इस दौरान मनोज तिवारी ने कहा है कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं बाबा धीरेंद्र शास्त्री का ड्राइवर बना हूं। हमारा संस्कार और हमारी सभ्यता यह कहता है कि हम साधु संत की सेवा करें।

बाबा धीरेंद्र शास्त्री के लिए ड्राइवर बने मनोज तिवारी ने गाया गाना

मनोज तिवारी ने कहा है कि गुरु जी ने कहा है कि तुम ही गाड़ी चलाओ, तो चला दिए। इसमें कौन सी बड़ी बात है। उनके आदेश का पालन करना मेरा सौभाग्य है। इस दौरान मनोज तिवारी ने अपने अंदाज में एक स्वागत गान गाते हुए कहा कि "सजा दो बिहार गुलशन सा... बागेश्वर धाम आए हैं।" 

उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, अपने धर्म का प्रचार करना कोई गलत नहीं है। वह हिंदू धर्म का प्रचार करते हैं, ऐसा नहीं कि किसी धर्म के खिलाफ बोलते हैं। इसलिए किसी को विरोध नहीं करना चाहिए। पूरे बिहार में बाबा के आगमन पर उत्साह है। 

मनोज तिवारी ने की बाबा की जमकर तारीफ

मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार में उनका स्वागत हुआ है। यहां बहुत अच्छा मौहाल है। अगले पांच दिनों तक हनुमान मय बिहार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा संवैधानिक बातें दायरे में ही करते हैं, उनकी वाणी इतनी मधुर है जैसी हनुमान जी की कृपा है, उनके ऊपर वैसे ही वे मर्यादित बातें भी करते हैं। 

तेज प्रताप पर यह बोले मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने कहा कि ये हनुमान जी की कथा है, इसे किसी पार्टी से न जोड़ें। इसमें राजद और जदयू के लोग भी कथा सुनेंगे। तेज प्रताप यादव के विरोध पर उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव हिंदू हैं, वह धर्म को मानते हैं, मैं उन्हें खुद कॉल करके बुला लूंगा। तेज प्रताप भी कथा सुनने आएंगे। 

तेज प्रताप के मन में अगर किसी ने कुछ भरा होगा तो ऐसी कोई बात नहीं है, वे कथा सुनने आएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों से निवेदन है कि वह कथा का श्रवण करें और पंडित धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत करें। बाबा का विरोध करना कहीं से भी उचित नहीं है। यह कोई गलत बात नहीं कहते है। 

टॅग्स :बिहारमनोज तिवारीतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर