लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का हुआ आपातकालीन ऑपरेशन, स्थिति बेहतर

By भाषा | Updated: June 15, 2020 05:32 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल जाकर टंडन का हाल जाना।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल लालजी टंडन को आईसीयू में रखा गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक 85 वर्षीय टंडन को गत 11 जून की सुबह सांस की दिक्कत के बाद लालजी टंडण को भर्ती कराया गया था।

लखनऊसांस की दिक्कत तथा अन्य परेशानियों की वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत अब बेहतर है। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने रविवार को बताया कि शनिवार को भर्ती किए गए टंडन की हालत अब बेहतर है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल जाकर टंडन का हाल लिया। अस्पताल द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक 85 वर्षीय टंडन को गत 11 जून की सुबह साँस की दिक्कत, मूत्र संक्रमण और बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एहतियातन करायी गयी स्वास्थ्य सम्बन्धी जांचों के दौरान उनके लिवर में भी दिक्कत पायी गयी जिसके लिए उनका एक सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया जिसके बाद पेट में रक्त का स्राव बढ़ जाने के कारण उनका आपातकालीन ऑपरेशन किया गया। बुलेटिन के अनुसार ऑपरेशन के बाद टंडन को आईसीयू में विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है।

विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण एवं सुचारु इलाज के बाद उनके बुखार और मूत्र संक्रमण की परेशानी में काफी सुधार हुआ है। भर्ती करते समय उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट नेगिटिव थी। पूरी तरह ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया जाएगा। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर