लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: मध्यप्रदेश में बारिश, आंधी से 7 लोगों की मौत, तीन जिलों में विद्युत आपूर्ति ठप

By भाषा | Updated: May 29, 2020 13:54 IST

दतिया के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डी के गुप्ता ने बताया कि दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र के ग्राम वरचोली में तेज आंधी के दौरान एक दर्जन पेड़ गिर गये, जिसके चलते खेत में खड़े दो लोग पेड़ के नीचे दब गए।

Open in App
ठळक मुद्देइनमें से कौशल प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वीरेंद्र दोहरे गंभीर रूप से घायल हो गया। वीरेंद्र को दतिया अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी भी मौत हुई।

रीवा/छतरपुर/दतिया (मध्यप्रदेश): मध्यप्रदेश के रीवा, छतरपुर एवं दतिया जिलों में गरज के साथ बारिश एवं तेज आंधी आने से बृहस्पतिवार शाम को सात लोगों की मौत हो गई। छतरपुर एवं दतिया जिलों में तीन—तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि रीवा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इनकी मौत वज्रपात, पेड़ गिरने एवं होर्डिंग गिरने से हुई है। बारिश एवं तेज आंधी आने के कारण सतना के पावर ग्रिड में कुछ तकनीकी खराबी के कारण मध्यप्रदेश के सिंगरौली, सतना एवं रीवा जिलों में आज शाम विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

रीवा के अमहिया पुलिस थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि बारिश के साथ तेज आंधी आने से शहर के शिल्पी प्लाजा इलाके में एक होर्डिंग अपेक्स बैंक के मैनेजर डी.एस. परिहार के ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त वह बैंक से छुट्टी होने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। अग्रवाल ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर खजुराहो थाना इलाके के चितरई गाँव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई। खजुराहो के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) मनमोहन सिंह बघेल ने 'भाषा' को बताया कि खजुराहो से छह—सात युवक चितरई गाँव में एक घर में पिकनिक मना रहे थे। उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से इनमें से तीन युवकों की मौत हो गई।

बघेल ने बताया कि ये तीनों युवक खजुराहो के सेवाग्राम के रहने वाले हैं। दतिया जिले में आज शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे दो अलग—अलग जगहों पर तीन लोगों की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। दतिया जिले के इंद्रागढ पुलिस थाना प्रभारी राजू रजक ने बताया कि बारिश के साथ हुई तेज आँधी में ग्राम चीना में कच्चे मकान के ऊपर बरगद का पेड़ गिर गया, जिससे मकान के नीचे दबकर आज शाम एक युवक काशीराम प्रजापति की मौत हो गई।

वहीं, दतिया के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डी के गुप्ता ने बताया कि दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र के ग्राम वरचोली में तेज आंधी के दौरान एक दर्जन पेड़ गिर गये, जिसके चलते खेत पर खड़े दो लोग पेड़ के नीचे दब गए।

इनमें से कौशल प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वीरेंद्र दोहरे गंभीर रूप से घायल हो गया। वीरेंद्र को दतिया अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी भी मौत हुई। जबलपुर से मिली खबर के अनुसार तेज हवाओं के साथ बारिश होने के बाद सतना के पावर ग्रिड में कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश के सिंगरौली, सतना एवं रीवा जिलों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

करीब छह घंटे के बाद भी सिंगरौली एवं रीवा में बिजली सेवा बहाल नहीं हो पाई है, जबकि सतना में करीब तीन घंटे बाद बिजली पुन: आ गई है। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक पीएआर बेंदे ने बताया कि सतना के पावर ग्रिड में कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण सिंगरौली, सतना एवं रीवा जिलों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बेंदे ने बताया कि मरम्मत का काम जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी।  

टॅग्स :मध्य प्रदेशदतियामौसम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं