लाइव न्यूज़ :

MP: कमलनाथ ने इमरती देवी को बताया 'आईटम', तो BJP ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत

By अनुराग आनंद | Updated: October 18, 2020 20:02 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी एवं कैबिनेट कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को 'आइटम' कहा। मालूम हो कि इमरती देवी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ के इस बयान के खिलाफ व सोमवार को दो घंटे का मौन रखेंगे।इस दौरान उन्होंने बात बात में कैबिनेट मंत्री इमरती देवी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में उप चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है। इस बीच एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक विवादित बयान दिया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने इमरती देवी को आइटम कहा है। 

कमलनाथ के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी कमलनाथ के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करने की तैयारी कर रही है। यही नहीं मंच से इमरती देवी को आइटम कहने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह उनकी सामंती सोच है।

इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ के इस बयान के खिलाफ व सोमवार को दो घंटे का मौन रखेंगे। जिन्होंने मध्य प्रदेश को लूटा उनसे सावधान रहें। आने वाले समय में ये (कांग्रेस) मुझे गालियां देंगे, झूठ बोलेंगे, भ्रम फैलाएंगे। इनकी बातों में मत आना।

खुद को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ बताने वाले ऐसी ‘अमर्यादित भाषा’ का प्रयोग कर रहे हैं? नवरात्रि के पावन पर्व पर देश नारी की उपासना कर रहा है, ऐसे में आपके बयान से आपकी ओछी मानसिकता झलकती है। बेहतर होगा कि आप अपने शब्द वापिस लें और इमरती देवी सहित प्रदेश की हर बेटी से माफी मांगें।

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी एवं कैबिनेट कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को 'आइटम' कहा। मालूम हो कि इमरती देवी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। कमलनाथ ने इमरती देवी के बारे में कहा कि 'आप तो उसे मुझसे ज्यादा पहचानते हैं, आपको मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ये क्या 'आइटम' है।

टॅग्स :कांग्रेसकमलनाथशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत