लाइव न्यूज़ :

मप्र : रिसर्च स्कॉलर के साथ बलात्कार करने के लिए जबलपुर विश्वविद्यालय का प्रोफेसर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 17, 2021 20:15 IST

Open in App

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 59 वर्षीय प्रोफेसर को एक रिसर्च स्कॉलर के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। बेलबाग पुलिस थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि पीएचडी रिसर्च स्कॉलर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग के प्रोफेसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता आरोपी के मार्गदर्शन में पीएचडी की पढ़ाई कर रही थी और यह प्रोफेसर अक्सर उसके आवास पर जाया करता था। चौबे ने कहा कि स्थानीय अदालत द्वारा जारी आदेश के बाद आरोपी प्रोफेसर को जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम