लाइव न्यूज़ :

MP हनी ट्रैप मामलाः आरोपी पत्नी बरखा भटनागर को पति अमित ने बताया निर्दोष, कहा- श्वेता है मास्टर माइंड

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 4, 2019 20:23 IST

MP हनीट्रैप मामलाः एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद अब हनी ट्रैप मामले में रोज-रोज नए-नए खुलासों के साथ खुद को बेकसूर बताने और पुलिस को जिम्मेदार ठहराने का दौर भी शुरू हो गया है. इस पूरे मामले के आरोपी कांग्रेस आईटी सेल के पदाधिकारी रहे अमित सोनी ने मीडिया से चर्चा की है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के हाई प्रोफाइल हनीट्रैप मामले को लेकर आरोपी बरखा भटनागर के पति अमित सोनी अपनी पत्नी को निर्दोष बता रहे हैं.अमित का कहना है कि उनकी पत्नी को फंसाया गया है, साथ ही अमित ने श्वेता विजय जैन से संपर्क होने की बात भी कही और उसे इस मामले के लिए जिम्मेदार और मास्टर माइंड बताया.

मध्य प्रदेश के हाई प्रोफाइल हनीट्रैप मामले को लेकर आरोपी बरखा भटनागर के पति अमित सोनी अपनी पत्नी को निर्दोष बता रहे हैं. अमित का कहना है कि उनकी पत्नी को फंसाया गया है, साथ ही अमित ने श्वेता विजय जैन से संपर्क होने की बात भी कही और उसे इस मामले के लिए जिम्मेदार और मास्टर माइंड बताया.

एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद अब हनी ट्रैप मामले में रोज-रोज नए-नए खुलासों के साथ खुद को बेकसूर बताने और पुलिस को जिम्मेदार ठहराने का दौर भी शुरू हो गया है. इस पूरे मामले के आरोपी कांग्रेस आईटी सेल के पदाधिकारी रहे अमित सोनी ने मीडिया से चर्चा की है. अमित ने इस मामले में अपनी पत्नी बरखा सोनी को निर्दोष बताया और कहा कि उसे फंसाया गया है. सोनी ने मामले कि मास्टर माइंड श्वेता विजय जैन को बताया और उस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. 

उन्होंने श्वेता को शातिर बताते हुए कहा कि उसने कई अधिकारियों को ब्लैकमेल किया. अमित का दावा है कि श्वेता के बड़े अधिकारियों से झगड़े की वजह से ही यह मामला सामने आया है. बरखा भटनागर के पति अमित ने अपनी पत्नी को निर्दोष बताते हुए कहा कि वो जेल में बात करते हुए रोने लगीं. बरखा ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को सभी जानकारियां दी और साथ ही अपने कांग्रेस से जुड़े होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि सरकार अपनी होती तो आज ऐसा नहीं होता.

नए एसटीएफ प्रमुख ने संभाला कार्यभार

बहुचर्चित हनीट्रैप मामले की जांच पर उठ रहे सवालों के बीच आज शुक्रवार को एसआईटी के नए प्रमुख डीजी राजेन्द्र कुमार ने पदभार संभाल लिया. पिछले 16 दिनों में तीसरी बार एसआईटी में बदलाव किया गया है. अब इस मामले की जांच डीजी राजेंद्र कुमार को सौंपी हैं. आज एसटीएफ के पूर्व प्रमुख संजीव शमी ने जांच से जुड़े सभी दस्तावेज डीजी राजेंद्र कुमार को सौंप दिए हैं. 

नए एसआईटी प्रमुख को पूर्व एसआईटी प्रमुख संजीव शमी ने इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक साक्ष्य सौंप दिए हैं. इस मामले में दोनों अधिकारियों के बीच बंद कमरे में चर्चा भी हुई. एसआईटी प्रमुख की कमान संभालने के बाद एडीजी राजेंद्र कुमार ने इंदौर की एसएसपी रुचिवर्धन मिश्रा और अन्य अधिकारियों से भी मामले से जुड़ी जानकारियां ली है.

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां