लाइव न्यूज़ :

खुलासाः सीएम शिवराज से ज्यादा कमाती हैं उनकी पत्नी साधना, कमाई के मामले में नेताओं पर भारी उनकी पत्नियां

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 11, 2018 09:03 IST

पत्नी से पिछड़ने वाले नेताओं में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं, जिनकी पत्नी साधना सिंह की वार्षिक आय उनसे दोगुनी यानी 37 लाख के करीब है।

Open in App

मध्यप्रदेश चुनाव में उतरे दिग्गजों की कमाई की बात हो तो बड़े नेताओं की पत्नियां उन पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं. चुनाव आयोग में जमा किए गए शपथ पत्र बताते हैं कि भाजपा हो या कांग्रेस, दोनों ही पार्टियों में ऐसी नेता-पत्नियां की कमी नहीं जिनकी आय अपने पतियों से कहीं ज्यादा है.

पत्नी से पिछड़ने वाले नेताओं में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं, जिनकी पत्नी साधना सिंह की वार्षिक आय उनसे दोगुनी यानी 37 लाख के करीब है. शिवराज की सालाना आय करीब 19.7 लाख रही. पिछले चुनाव में शिवराज सिंह ने बताया था कि टैक्स लगने के बाद उनकी वार्षिक आय 17.12 लाख और पत्नी साधना सिंह की 20.5 लाख थी.

राज्य के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह की पत्नी सरोज सिंह की सालाना आय 4.5 करोड़ है, जबकि उनकी खुद की वार्षिक आय 97 लाख है. इसी तरह सरकार में मंत्री राजेंद्र शुक्ला के चुनावी शपथ पत्र की मानें तो उनकी वार्षिक आय 6.6 लाख और पत्नी सुमिता शुक्ला की वार्षिक आय 26.66 लाख रु पए है. 2013 चुनाव के बाद कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए मंत्री संजय पाठक की वार्षिक आय 85 लाख रही, लेकिन उनकी पत्नी निधि पाठक ने साल के दौरान 1.4 करोड रु पए कमाए.

कुछ ऐसी ही स्थिति कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ भी है. चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी की पत्नी डॉ. सुपर्णा शर्मा की वार्षिक आय 22.61 लाख है, जबकि उनकी खुद की आय 19.99 लाख रु पए वार्षिक है. प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की आय 15 लाख रु पए वार्षिक है, जबकि उनकी पत्नी रेणुका पटवारी की आय उनसे कुछ ज्यादा यानी 17.5 लाख रुपए है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए