लाइव न्यूज़ :

MP चुनावः RSS के इस गढ़ में 50 सीटों पर मचेगा घमासान, BJP-कांग्रेस के लिए खड़ी हुई समस्या

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 11, 2018 05:47 IST

बहुजन संघर्ष दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष फूलसिंह बरैया का कहना है कि हमने राज्य के ग्वालियर-चंबल अंचल के बाद मालवा में पैठ जमाई है।

Open in App

मध्यप्रदेश में संघ के गढ़ माने जाने वाले मालवा अंचल में विधानसभा सभा की 50 सीटों पर घमासान मचना तय है। इस बार यहां पर कांगे्रस और भाजपा दोनों ही दलों के लिए नए क्षेत्रीय दल चिंता का कारण बन गए हैं। जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) और बहुजन संघर्ष दल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।

जयस ने छह सीटों पर बनाया प्रभाव

मालवा अंचल में इस बार क्षेत्रीय दलों की उपस्थिति ने भाजपा और कांग्रेस को चिंता में डाला है। मालवा वह अंचल रहा जहां भाजपा को हमेशा ही बढ़त हासिल हुई है। इसके पीछे संघ की मेहनत को माना जाता रहा है। यहां से कई संघ के नेता निकले, जिन्होंने मालवा को अपनी कर्म भूमि बनाया, मगर इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए यह अंचल ज्यादा परेशानी का कारण बन रहा है। इस अंचल में युवा से जुड़ेजय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) का खासा प्रभााव इस बार नजर आ रहा है। अजजा वर्ग के लिए आरक्षित 22 सीटों पर जयस का सीधा प्रभाव दिखाई दे रहा हे। इसके अलावा सामान्य वर्ग की 6 विधानसभा सीटों पर भी जयस ने प्रभाव बनाया है। साथ ही जयस ने इस बार 80 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारने का फैसला लिया है।

इस दल ने भी बनाई पकड़

जयस के अलावा क्षेत्रीय दल बहुजन संघर्ष दल ने भी यहां पर पिछले चुनाव में उपस्थिति दर्ज कराई है। हालांकि जीत उसके खाते में नहीं गई, मगर 2013 के विधानसभा चुनाव में बहुजन संघर्ष दल ने इस अंचल की 21 सीटों पर अच्छे वोट पाए थे। इस दल का यह पहला चुनाव था, मगर इसके बाद बहुजन संघर्ष दल ने यहां पर अपनी पैठ जमाई और पांच साल की मेहनत के बाद करीब एक दर्जन सीटों पर उसने अपना प्रभाव जमाया है।

देंगे करारी टक्कर

जयस के संरक्षक डा। हीरालाल अलावा का कहना है कि इस बार हमारे युवा प्रत्याशी मैदान में होंगे। हमने जिन 80 विधानसभा सीटों पर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है, वहां पर हम करारी टक्कर देंगे। डा। अलावा ने बताया कि हम जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा करने वाले हैं।

परिणामों को करेंगे प्रभावित

बहुजन संघर्ष दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष फूलसिंह बरैया का कहना है कि हमने राज्य के ग्वालियर-चंबल अंचल के बाद मालवा में पैठ जमाई है। बरैया ने कहा कि बीते चुनाव में 21 विधानसभा क्षेत्रों में हमें केवल वोट मिले थे, मगर इस बार हम अधिकांश सीटों पर परिणामों को प्रभावित करेंगे और इस अंचल में खाता भी खोलेंगे।(मध्य प्रदेश से राजेन्द्र पाराशर की रिपोर्ट)

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब