लाइव न्यूज़ :

12 घंटे तक लेबर पेन में तड़पती रही BJP विधायक की गर्भवती बेटी, सरकारी अस्पताल में नहीं थे डॉक्टर मौजूद, नेता के कई गंभीर आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 21, 2019 09:18 IST

मध्य प्रदेश से श्योपुर के विधायक ने यह भी आरोप लगाया है कि जब हमने सरकारी अस्पताल वालों ने जब हमें एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया तो उन्होंने एंबुलेंस तक का इंतजाम नहीं किया। 

Open in App

मध्य प्रदेश से श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आदिवासी विधायक सीताराम आदिवासी ने कहा है कि सरकारी अस्पताल में उनकी गर्भवती बेटी को प्रसव के लिए 12 घंटे लेबर पेन में इंतजार करना पड़ा है। विधायक के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विधायक सीताराम आदिवासी ने कहा कि अस्पताल में अधिकारियों ने कहा कि उनकी बेटी का ऑपरेशन करना होगा। लेकिन उसके लिए अस्पताल में कोई डॉक्टर फिलहाल मौजूद नहीं हैं। 

विधायक ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा है कि उनकी 26 वर्षीय बेटी धोदीबाई ने मंगलवार को एक प्राइवेट अस्पताल में एक नॉर्मल डिलीवरी से बच्चे को जन्म दिया है।

विधायक ने आरोप लगाया है कि अस्पताल के लोगों ने हमसे सही तरीके से बर्ताव नहीं किया। उन्होंने कहा,'जब सोमवार को मेरी गर्भवती बेटी सुबह लगभग साढ़े 10 बजे जिला अस्पताल में भर्ती हुई तो डॉक्टर 12 घंटे तक नहीं आए। जिसके बाद हमने बेटी को अगले दिन एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया।'

विधायक ने यह भी आरोप लगाया है कि जब हमने सरकारी अस्पताल वालों ने जब हमें एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया तो उन्होंने एंबुलेंस तक का इंतजाम नहीं किया। 

विधायक ने कहा,'जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सामान्य तरीके से प्रसव करने से इनकार करते हुए कहा कि गर्भाशय के अंदर ‘फ्लूइड' की मात्रा अपर्याप्त है, ये बताया था। विधायक ने कहा कि इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी बेटी को शिवपुरी के लिए रेफर करते हुए कहा कि उनके पास एनेस्थीसिया देने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं। यहां तक की डिलीवरी की निगरानी करने वाला डाक्टर भी अस्पताल नहीं पहुंच था। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी