लाइव न्यूज़ :

मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति, कहा- रिलीज के पहले दिखाए वरना...

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 28, 2018 14:37 IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर बनी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' ( The Accidental Prime Minister) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही कांग्रेस और बीजेपी ने इस पर राजनीति शुरू कर दी है। 

Open in App

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर बनी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' ( The Accidental Prime Minister) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही ये विवादों में आ गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही कांग्रेस और बीजेपी ने इस पर राजनीति शुरू कर दी है। 

मध्य प्रदेशकांग्रेस के नेता सैयद जफर ने 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि उन्होंने फिल्न के  निर्देशक को खत लिखा है। 

वहीं, कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा भी कि कांग्रेस फिल्म को बैन करने की तैयारी में लग गई है। सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म को मध्यप्रदेश की कांग्रेस शासित कमलनाथ सरकार बैन कर सकती है।

कांग्रेस के नेता सैयद जफर ने कहा, हमें फिल्म के नाम और ट्रेलर में जो दिखाया गया है, उसपर कड़ी आपत्ति है। उन्होंने कहा है कि हम फिल्म को रिलीज के पहले देखना चाहते हैं और अगर फिल्म रिलीज से पहले नहीं दिखाया गया तो इसको रिलीज नहीं होने देंगे। 

ट्रेलर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के दमदार रोल को पेश किया गया है। फिल्म में लीड रोल निभा रहे अनुपम खेर नजर आ रहे हैं। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा अक्षय खन्ना भी अहम किरदार निभा रहे हैं।  फिल्म 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' संजय बारू कि किताब पर आधारित है। फिल्म को विजय रत्नाकर डायरेक्ट कर रहे हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशअनुपम खेरमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल