लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी से ज्यादा समझदार तो हमारे बूथ का एक कार्यकर्ता होता है: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान

By रुस्तम राणा | Updated: March 18, 2023 15:35 IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी से ज्यादा समझदार तो हमारे बूथ का एक कार्यकर्ता भी होता है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे नेता को राष्ट्रीय नेता बनाने की जिद में कांग्रेस अड़ी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, राहुल गांधी की मानसिक आयु बच्चों जैसी हैकहा- अपरिपक्व नेता को कांग्रेस वाले जबरन राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हुए हैंबीजेपी शासित राज्य के मुखिया ने कहा कि उनसे ज्यादा समझदार तो हमारे बूथ का एक कार्यकर्ता है

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अपरिपक्व नेता कहा है। उन्होंने उनकी मानसिक आयु को बालक के समान बताया है। उन्होंने सीधे कांग्रेस नेता पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी परिपक्व नहीं हैं। उसकी मानसिक आयु बच्चों जैसी है। उन्होंने कहा कि वह अपरिपक्व हैं, लेकिन इस अपरिपक्व नेता को कांग्रेस वाले जबरन राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात है कि राहुल बाबा कह रहे हैं कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं। उन्होंने कहा कि यह संसद का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के मंदिर, संविधान का अपमान किया और लोगों के विश्वास को चोट पहुंचाई।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सांसद को लेकर कहा कि अजीब नेता हैं ये, जब संसद में बोलना चाहिए तो विदेश भाग जाते हैं। कई बार बिना भी गायब हो जाते हैं। विदेश में जाकर देश की आलोचना करते हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री के विरोध में ऐसे अंधे हो गए कि देश का विरोध करने लग जाते हैं। क्या ये आपकी राष्ट्रभक्ति है? उन्होंने कहा कि इस पर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को जवाब देना चाहिए। 

बीजेपी शासित राज्य के मुखिया ने कहा कि राहुल गांधी से ज्यादा समझदार तो हमारे बूथ का एक कार्यकर्ता भी होता है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे नेता को राष्ट्रीय नेता बनाने की जिद में कांग्रेस अड़ी हुई है। यह कांग्रेस का दुर्भाग्य है और इसे देश का दुर्भाग्य बनाने की कोशिश न करें। आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लंदन में दिये बयान को लेकर भाजपा उनपर हमलावर है और उनसे देश की संसद में माफी की मांग कर रही है। 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानMadhya Pradeshराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर